फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 विचाराधीन बंदियों को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा कोरोना वायरस के कारण सात वर्ष तक सजा के मामलों से संबंधित विचाराधीन बंदियों को आठ सप्ताह के अंतरिम जमानत पर छोडे़ जाने के क्रम में 19 विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारीगण मदनलाल निगम जनपद न्यायाधीश, जगदीश कुमार अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट), अजय पाल सिंह अपर जिला जज (डकैती), निर्भय प्रकाश अपर जिला जज (पॉक्सो) जिला कारागार गए और वहां पर 19 विचाराधीन बंदियों द्वारा अंतरिम जमानत हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन्हें अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें