फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर शिकंजा, एक साल में 19 पर हुयी गैंग्स्टर की कार्यवाही

विज्ञापन
jail.jpg - फोटो : jail.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसने और अपराधों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में विभिन्न थानों में एक साल में कुल सात मामलों में 19 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनके मामले न्यायालय में विचाराधीन चल रहे हैं। जबकि एक वर्ष पुराने केस में हत्यारोपी पर लगाई गई गैंगस्टर के मामले में एक अपराधी की जमानत याचिका न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा गंभीर प्रकृति के अपराधों के मामले में पुलिस द्वारा बीते एक वर्ष में गैंगस्टर के सात मुकदमा दर्ज किए गए हैं। जिनमें कुल 19 अपराधियों पर अपर जिला मजिस्ट्रेट की संस्तुति पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें बीते एक वर्ष पूर्व एक मुहल्ले में आठ वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया था और इसमें हत्यारोपियों ने अपना जुर्म भी कबूला था। इसी मामले कोतवाली पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी और सभी आरोपी जेल में बंद हैं, जिनका मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। इस मामले ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी रामनरेश राजपूत ने बताया कि मामले में एक हत्यारोपी ने हरी कुशवाहा पुत्र फूलचंद कुशवाहा ने विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट निर्भय प्रकाश की अदालत में गैंगस्टर के मामले में जमानत याचिका दाखिल की थी। लेकिन न्यायालय ने उक्त मामले में सुनवाई करते हुए अभियुक्त हरीसिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें