फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल के मामले में सीएमओ ने बिठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के मामले में सीएमओ ने बैठाई जांच
विज्ञापन

ललितपुर। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी का जन्म प्रमाणपत्र के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच बैठा दी है। हालांकि जांच अधिकारी ने बताया कि अभी कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन

बीते दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में तैनात एक कर्मचारी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक विभागीय कर्मचारी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर पैसे मांग रहा था। इसकी खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने जांच बैठा दी है। इस प्रकरण की जांच के लिए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल सीएससी तालबेहट डा. आर के सोनी को दी गई है। हालांकि इस संबंध में जांच अधिकारी डा. आर के सोनी ने बताया कि इस मामले की जानकारी हाल में ही हुई है लेकिन जांच के संबंध में अभी तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

---------
सीएससी तालबेहट में तैनात एक कर्मचारी के पैसे मांगने का वीडियो वायरल होने मामले में जांच बैठाई गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें