नशीली चाय पिलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल
- पीड़िता ने खाया जहर, एसपी व एएसपी पहुंचे जिला अस्पताल
- मोबाइल कंपनी के स्टोर संचालक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को नशीली चाय पिलाकर बलात्कार और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो वायरल कर दिया। बदनामी से डरकर युवती ने सोमवार को जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर एसपी डॉ. ओपी सिंह व एएसपी अवधेश कुमार विजेता व सीओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने भाई की तहरीर पर स्टोर संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ढाई साल पहले उसकी बहन घंटाघर के पास स्थित एक मोबाइल कंपनी के शोरूम में काम करती थी। तभी शोरूम संचालक आशीष जैन ने उसे अपने प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। एक दिन जब वह व उसके परिजन घर पर नहीं थे। तभी शोरूम संचालक आशीष जैन उसके घर आया था। इस बीच उसकी बहन चाय बनाने लगी। इसी दौरान आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया और युवती के बेहोश होने पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद से आरोपी ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडिता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस बात की जानकारी होने पर स्टोर में काम करने वाले सोनू विश्वकर्मा व आरोपी आशीष के साथ मिलकर युवती का छह अगस्त को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर सहमी युवती ने सोमवार की सुबह बदनामी के डर से जहर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां होश में आने के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। मौके पर पहुंचे एसपी डा. ओपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता समेत सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
वीडियो वायरल कर लिया बदला
पीड़िता ने बताया कि वह वेलेंटाइन डे के दिन 2016 में मिली थी। इसी दौरान आरोपी आशीष ने उसे नशीली चाय पिलाकर हवस का शिकार बनाया और वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने उसके मोबाइल केयर से काम छोड़ दिया। आरोपी को यह बात नागवार गुजरी और अपने सहयोगी के साथ मिलकर वीडियो वायरल कर दिया।