फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य:कैसे नागरिकों की रहेगी सेहत ठीक?

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे नागरिकों की रहेगी सेहत ठीक
विज्ञापन

एक चिकित्सक को सौंप दिए दो महत्वपूर्ण दायित्व
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जिले में चिकित्सकों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। एक चिकित्सक को एक से ज्यादा योजनाओं का काम संभालना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण नगर स्वास्थ्य अधिकारी है। जिस चिकित्सक को नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है, वह पहले से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। ऐसे में नगर की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं।
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। यही नहीं, नगरवासियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के उद्देश्य से नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पद सृजित किया गया है, लेकिन उस पद पर किसी की स्थायी तैनाती नहीं की गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। पहले डा. राजेश भारती नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्य देख रहे थे। जिन्हें हटाकर अब जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हुसैन को नया नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। वह पहले से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का पद संभाल रहे हैं। ऐसे में वह नगर के स्वास्थ्य की गतिविधियों को द्रुत गति नहीं दे पा रहे हैं। यहां तक कि शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई का बुरा हाल बना हुआ है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


ये हैं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के दायित्व
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को पल्स पोलियो, मिशन इंद्रधनुष सहित विभिन्न प्रकार के टीकाकरण का सफल बनाने की जिम्मेदारी है।

ये है नगर स्वास्थ्य अधिकारी के दायित्व
नगर स्वास्थ्य अधिकारी का दायित्व सफाई व्यवस्था पर ध्यान रखना। गंदगी होने की स्थिति पर कचरा को उठाने के लिए निर्देशित करना। पेयजल व्यवस्था में पानी के सैंपल लेने, कुओं व नलों मेें दवाई डलवाने, मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिंग कराना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का भी कार्य है।

नहीं हटाई जा सकी डेयरी
शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए डेयरी को हटाने के निर्देश हैं। इसके पीछे कारण डेयरी से गंदगी फैलती है। इसके अलावा गोबर नालियों में फैला दिया जाता है। यही नहीं, गलियों व खुले प्लॉटों में गोबर डंप किया जा रहा है। इससे मच्छर आदि के होने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस ओर अधिकारी का ध्यान समय अभाव के कारण नहीं दे पा रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्टाफ की कमी के कारण बनी समस्या
शासन की ओर से अभी तक नगर स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसलिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था बना कर नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्य लिया जा रहा है। जब शासन से नियुक्ति हो जाएगी, तब नगर स्वास्थ्य अधिकारी से अन्य कोई कार्य नहीं लिया जाएगा।
डा. प्रताप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें