फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि: एफसीआई क्रय केंद्रों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई क्रय केंद्रों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ी
विज्ञापन

58 में अब तक 26 महिला किसानों ने भी बेचा क्रय केंद्रों पर गेेहूं
70 केंद्रों पर एक सप्ताह में हुई 4409.20 मीट्रिक टन गेहूं खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
प्रदेश सरकार द्वारा क्रय केंद्रों पर महिलाओं को वरीयता देने का असर एफसीआई के क्रय केंद्रों पर साफ तौर पर देखा जा रहा है। एक सप्ताह की गेहूं खरीद में 58 किसानों में अब तक लगभग 40 फीसदी से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही है। वहीं 70 क्रय केंद्रों पर अब तक कुल 4409.20 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है, जो कुल लक्ष्य की 3.15 प्रतिशत खरीद कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रदेश शासन के निर्देश पर इस बार गेहूं खरीद में महिला किसानों को विशेष वरीयता के साथ महत्व दिया जा रहा है। यदि कोई भी महिला किसान जिसके नाम खेती की जमीन हो और वह खुद खरीद केंद्रों पर अपना गेहूं लेकर तुलाई कराने के लिए पहुंचती है, तो उस महिला किसान को लाइन तोड़कर वरीयता के साथ पहले तुलाई की जाएगी। ऐसा ही नजारा आजकल अमरपुर मंडी स्थित एफसीआई क्रय केंद्रों पर देखने को मिल रहा है, जब महिला किसानों के पहुंचने पर उनके गेहूं को विशेष वरीयता के साथ तुलाई कराई जा रही है। एक सप्ताह की खरीद में शुक्रवार की शाम तक कुल 58 किसान अपना गेहूं लेकर पहुंचे हैं। इसमें 26 महिला किसान भी शामिल हैं। यहां पहले दिन से अब तक तीन से चार महिला किसान हर रोज अपना गेहूं लेकर पहुंच रही है। यहां दो केंद्र स्थापित हैं, जिनमें एक केंद्र पर 14 और दूसरे केंद्र पर 12 महिला किसान गेहूं की तुलाई करा चुकी हैं। वहीं इसे देखते हुए क्रय केंद्र प्रभारियों ने अब महिलाओं के लिए यहां दोनों केंद्रों पर एक-एक अलग से कांटा भी लगा दिया है। वहीं अन्य केंद्रों पर महिला किसानों की काफी कम भागीदारी है, लेकिन सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को महिला किसानों के लिए विशेष वरीयता के साथ तुलाई के निर्देश जिलाधिकारी स्तर से जारी किए गए हैं। वहीं यदि सभी क्रय केंद्रों की बात की जाए तो अब तक 72 में से 70 क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू करा दी गई है, जिनमें अब तक कुल खरीद 4409.20 मीट्रिक टन खरीद की की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य 1.40 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष 3.15 प्रतिशत है, जो मात्र एक सप्ताह में ही कर ली गई है। इसमें में बृहस्पतिवार को 72 क्रय केंद्रों में से कुल 38 क्रय केंद्रों पर ही खरीद हो रही थी। जबकि बाकी 34 केंद्र शुक्रवार को सक्रिय कर खरीद शुरू कराई गई है। वहीं यदि पिछले वर्ष की खरीद का आंकलन किया जाए, तो इन छह दिनों में पिछले वर्ष कुल 376.15 मीट्रिक टन ही खरीद हो सकी थी, जो 0.28 प्रतिशत ही खरीद हो सकी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि इसी प्रकार खरीद जारी रही तो बहुत जल्द खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें