फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला रुख, आंधी, तूफान के साथ हल्की-बूंदें भी गिरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने बदला रुख, आंधी, तूफान के साथ हल्की बारिश
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट, शाम को मौसम हुआ सुहाना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शनिवार की दोपहर बाद जनपद के मौसम का रुख अचानक बदल गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंधी, तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी से तापमान में भी गिरावट आ गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को तपन भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

एक सप्ताह से लगातार जनपद में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेेट तक पहुंच गया था, जो आगामी दिनों में और भी अधिक बढ़ने से संभावना जताई जा रही थी। लेकिन शनिवार की दोपहर के बाद जिला में मौसम में बदलाव आ गया और जनपद के कई क्षेत्रों में तेज आंधी, तूफान के साथ आसमान में बादल छा गए। शाम को शहर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी होने लगी, जिससे तापमान में गिरावट आ गई। देर शाम को जनपद का तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहा। एक सप्ताह से शहर में जहां तपन भरी गर्मी के लोग परेशान हो गए थे, वहीं शनिवार को तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हल्की बूंदें गिरने से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं व अन्य अनाज के खुले में रखे होने से किसानों के माथे में चिंता की लकीरें भी छायी रहीं। वहीं कई जगह क्रय केंद्रों पर भी खुले में अनाज रखा होने या क्रय केंद्रों पर खुले में अनाज से भरे ट्रैक्टर रखे होने से किसानों की चिताएं बढ़ गईं। इसके साथ ही मंडी परिसर में शनिवार को सैकड़ों किसानों द्वारा लाया गया ट्रैक्टर व अन्य वाहनों के माध्यम से लाया गया गेहूं रात भर खुले में रखा रहा। किसान गेहूं सुरक्षित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें