फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन फीडिंग में विभाग बरत रहा उदासीनता

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन फीडिंग में देरी से शिक्षक चिंतित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नवीन वित्तीय वर्ष में सातवां वेतन आयोग लागू हुए दो माह हो चुके हैं। अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं मिला है। शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर वेतन जल्द जारी करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय और वित्त एवं लेखाकार डोगरा शक्ति को दिए ज्ञापन में शिक्षकों के वेतन को जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है। उन्होंने इस लेटलतीफी के पीछे लेखाकार विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। संघ का कहना है कि लेखाकार विभाग द्वारा वेतन फीडिंग में देरी की जा रही है। सातवां वेतन आयोग लागू हुए दो माह बीतने के बाद भी बार ब्लॉक में 688 फाइलों में से मात्र 10 फाइलों की ही फीडिंग हुई हैं। इसी तरह बिरधा ब्लॉक क्षेत्र की 887 फाइलों में से मात्र 15, महरौनी ब्लॉक क्षेत्र की 642 फाइलों में से मात्र 28, मड़ावरा ब्लॉक क्षेत्र की 496 फाइलों में से मात्र 40 और जखौरा ब्लॉक क्षेत्र की कुल 01 हजार फाइलों में से मात्र 28 फाइलों की ही फीडिंग हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने संबंधित विकास खंड शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से जल्द से जल्द फीडिंग कार्य पूर्ण कराकर वेतन निर्गत कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजमल खां, हाकिम सिंह यादव, राजेश कुमार साध, अनिल सिंह, सुजान सिंह, सुनील कुमार, जाकिर खांन, शाहिद मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें