फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 95 हजार के बकाया चालान पर 18 चक्का ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। खनिज विभाग ने दो पुराने चालानों के 95 हजार रुपये बकाया होने पर एक 18 चक्का ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। वाहन को बांसी पुलिस चौकी में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। इसी कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खनिज विभाग के अधिकारियों पर वाहन को रोकने और अन्य आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
वायरल वीडियो जनपद के बांसी-तालबेहट मार्ग का बताया जा रहा है। इसमें पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी एक 18 चक्का ट्रक का पीछा करते नजर आ रहे हैं। पीछे चल रहे एक चार पहिया वाहन को रोकने के दौरान उसमें सवार व्यक्ति खनिज विभाग के अधिकारी से खाली वाहन को रोकने का कारण पूछता है। वीडियो में वह अधिकारी से कथित तौर पर कहता है कि क्या 20 हजार रुपये महीना चाहिए। इस पर खनिज विभाग के अधिकारी चालान भरने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वाहन सवार व्यक्ति खुद को डिफाल्टर नहीं होने की बात कहते हुए यह भी पूछता है कि वाहन का पीछा करने के दौरान कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। इसके बाद खनिज विभाग के अधिकारी अपनी गाड़ी आगे बढ़ाने की बात कहते हुए वहां से निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक पर पहले के दो चालानों का कुल 95 हजार रुपये बकाया है। इसी के चलते वाहन को रोका गया था। लगाए जा रहे अन्य आरोप निराधार हैं। ट्रक को पकड़कर बांसी चौकी में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
सुदीप कुमार,खनिज निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें