फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: दस अगस्त को हुए हमले में घायल शिक्षक की मौत, झांसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 11 Aug 2026 11:06 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सोमवार को ग्राम खोखर के पास हमलावरों ने शिक्षक पर हमला बोल दिया था। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हमले में घायल शिक्षक की मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में हुए हमले में गंभीर घायल शिक्षक की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम झरकौन निवासी 30 वर्षीय अभय लोधी ग्राम कचनौंदा कला स्थित स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार की दोपहर वह अपनी कक्षा दो में पढ़ने वाली छह वर्षीय बेटी भाग्यश्री और साथी शिक्षक के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। अभी वह लोग ग्राम खोखर के पास पहुंचे थे। तभी पिकअप सवार लोगों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया था। आरोपियों ने शिक्षक पर लाठी डंडों और पत्थर से हमला कर दिया था। इतना ही नहीं उसके सिर पर पत्थर पटक दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों को मौके पर आता देख हमलावर वहां से फरार हो गए थे। गंभीर घायल शिक्षक अभय को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया था। यहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी रिफर कर दिया था। झांसी में इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि घायल अभय सिंह की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना की जांच में यह तथ्य प्रकाश में आए है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है। अभय सिंह के साथ उसके जीजा के पारिवारवालों  ने मारपीट की घटना की है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


छह नामजद सहित अन्य साथियों पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट
इस घटना में पीड़ित के साले केहर सिंह की तहरीर पर तुलसी, चंदन, मोरसिंह, मनोहर निवासी ग्राम झरकौन कोतवाली सदर और राजेश, देवेंद्र निवासी ठाठखेड़ी थाना सहराई मध्य प्रदेश सहित अन्य साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


सीओ अजय कुमार जानकारी देते हुए...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें