फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से अधिक गांवों के लोग है बिजली कटौती से परेशान

विज्ञापन
बिजली न आने से कई गांवों के लोग परेशान है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
18 से अधिक गांवों के लोग है बिजली कटौती से परेशान
विज्ञापन

तालबेहट। विद्युत विभाग के अधिकारियों की उपेक्षित नीति और कर्मचारियों की लचरता के चलते बिजरौठा क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को बारिश के मौसम में बिजली के गम्भीर संकट का सामना करना पड़ रहा हैं। पिछले सात दिनों से उन्हें चौबीस घंटे में मात्र पांच घंटे बिजली मिल रही हैं।
इस समय बारिश का मौसम चल रहा हैं। लोग बिजली और पानी के गंभीर संकट का सामना कर रहें हैं। नगर के दोनों फीडरों इस समय आए दिन फाल्ट में आ रहे हैं। वही ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति तो और भी दयनीय हैं।
विज्ञापन

बिजरौठा, म्याव, दीक्षित पारा, दुधिया, बौलारी, खदरी, बाबाताल, दिगारा, खिन्नी वारा,नौर, बरपोखर, पारा, मुकटौरा आदि गांवों के लोगों को पिछले सात दिन से पूरे चौबीस घंटे में मात्र पांच से छह घंटे बिजली मिल रही हैं। विद्युत कब आए और कब चली जाए इसका पता भगवान को नहीं रहता हैं। जिसके चलते ग्रामीण न तो चैन से सो पा रहे हैं और न ही कोई काम कर पा रहे हैं। लोगों ने बताया कि अभी तक क्षेत्र में अच्छी बारिश न होने से गर्मी और उसम का वातावरण हैं। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया हैं। जिसके चलते रात में बिना विद्युत के गहरी नींद लेना मुसीबत भरा हैं।
बिजरौठा के ग्राम प्रधान करन कुशवाहा ने बताया कि इस संबंध में वह कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुका है परन्तु किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया। विभागीय अधिकारी बिजली काट कर एमईएस को दे कर ग्रामीण जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
माताटीला जल विद्युत उत्पादन गृह में आए फाल्ट के कारण एमईएस को बिजली दी जा रही हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति कुछ कम हो रही हैं। दो, तीन दिन में बिजरौठा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूर्व की भांति हो जाएगी। - विनय साहू, अवर अभियंता विद्युत विभाग तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें