फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 18 लाइब्रेरी बनकर तैयार, अब किताबों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में 18 लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गई हैं, अब इन लाइब्रेरी को किताबों का इंतजार है। पहले तो पंचायती राज विभाग राज्यांश से किताबों को क्रय करने का मन बना रहा था, लेकिन वर्तमान में शासन ने लाइब्रेरी के अलग से बजट जारी करने की घोषणा कर दी है।
हाल में शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में आधुनिक लाइब्रेरी खोलने के लिए बजट जारी करने की घोषणा की है। प्रथम चरण में आधी ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जनपद में इससे पूर्व ही 44 लाइब्रेरी पर कार्य चल रहा था, इसमें करीब 34 लाइब्रेरी पूर्ण हो चुकी हैं। साथ ही 18 लाइब्रेरी का उद्घाटन हो चुका है। यहां छात्र अपनी किताबें लाकर अध्ययन कर सकते हैं। वहीं जो नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी पंचायती राज विभाग ने उचित स्थान दिया है।
विज्ञापन

जब तक शासन से किताबों का बजट नहीं आ जाता, तब तक विद्यार्थी स्वयं अपनी किताबों से पढ़ाई कर सकेंगे। बजट मिलने के बाद उन्हें किताबों के साथ ही कंप्यूटर आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

-
इन पुस्तकालयों का हो चुका है शुभारंभ : इमारत व फर्नीचर का कार्य पूर्ण करते हुए इन पुस्तकालयों का शुभारंभ विगत 25 मार्च को दिया गया है, जिसमें विकास खंड बार की ग्राम सुनवाहा, देवरान, बरौदाडांग, बार, विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत गौना, मड़ावरा, रनगांव, विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत जाखलौन, कचनौदा कलां, कल्यानपुरा, रजवारा, विकास खंड जखौरा की ग्राम पंचायत हर्षपुर, बांसी, जखौरा, सिरसी, रानीपुरा व दावनी, विकास खंड तालबेहट की ग्राम पंचायत पूरा बिरधा शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें