फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 18 राजकीय हाईस्कूलों को मिले प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। 18 राजकीय हाईस्कूल विद्यालयों को नए प्रधानाचार्य मिल गए हैं। शासन ने हाल में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों/प्रवक्ताओं को प्रोन्नत किया। गैर जनपद में तैनात 16 शिक्षक प्रोन्नत होकर प्रधानाचार्य के पद पर जनपद में नियुक्त किए गए। जबकि प्रोन्नत होकर प्रधानाचार्य बनी दो शिक्षिकाएं जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में तैनात हैं।
जनपद इटावा के सैफई में स्थित एबी राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात प्रवक्ता अखलेश कुमार सिंह को प्रोन्नत करके राजकीय हाईस्कूल साढूमल का प्रधानाचार्य बनाया गया है। जालौन के अवैदपुर में स्थित राजकीय हाईस्कूल में तैनात शिक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल जामुनधाना कलां बनाया गया। मेरठ के राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर में तैनात शिक्षक नंदलेस कुमार को राजकीय हाईस्कूल सिंगेपुर, मुरादाबाद के राजकीय हाईस्कूल खड़ाना में तैनात रिषीपाल को राजकीय हाईस्कूल दिदौनिया का प्रधानाचार्य बनाया गया।
विज्ञापन

रामपुर के राजकीय इंटर कॉलेज मानकपुर बंजरिया से शिक्षक अरविंद कुमार को राजकीय हाईस्कूल दूधई, अलीगढ़ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से ममता मिश्रा को राजकीय हाईस्कूल मैनवारा, बिजनौर के जीजीआई में तैनात गीता गुप्ता को राजकीय हाईस्कूल गौना कुसमाड़ का प्रधानाचार्य बनाया गया।
बिजनौर के जीजीआईसी में तैनात शिक्षिका कविता शर्मा को राजकीय हाईस्कूल नैनवारा, जालौन के बबई में जीजीआईसी में तैनात प्रमिला चतुर्वेदी को राजकीय हाईस्कूल रमगढ़ा के प्रधानाचार्य पद पर भेजा गया।
झांसी के जीजीआईसी में तैनात अनीता कटियार को राजकीय हाईस्कूल पठा, जीजीआईसी झांसी में तैनात मंजूलिका शर्मा को राजकीय हाईस्कूल वीर, जीजीआईसी झांसी में तैनात सीमा जैन को राजकीय हाईस्कूल तेरई फाटक में प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त किया।
राजकीय हाईस्कूल भोजला झांसी में तैनात अनुराधा निरंजन को राजकीय हाईस्कूल ककोरिया का प्रधानाचार्य बनाया गया। झांसी के रक्सा में जीआईसी में तैनात गरिमा को राजकीय हाईस्कूल धौरीसागर, जीजीआईसी ललितपुर में तैनात में अर्पिता जैन को राजकीय हाईस्कूल कल्यानपुरा, राजकीय हाईस्कूल दैलवारा ललितपुर में तैनात नेहा साहू को राजकीय हाईस्कूल बानौनी का प्रधानाचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन

मुज्जफरनगर के जीआईसी कंवल में तैनात मीना कुमारी को राजकीय हाईस्कूल डाेंगराकलां, जीआईसी अलीगढ़ में तैनात सरवेंद्र कुमार को राजकीय हाईस्कूल सिमरिया का प्रधानाचार्य बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें