फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा बैंक की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दान देने के लिए कलोथरा में बना भूसा बैंक

कलौथरा। बिरधा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कलौथरा में छुट्टा जानवरों के भरण पोषण के लिए भूसा बैंक खोला गया है। यहां पर कोई भी किसान स्वेच्छा से भूसा दान कर सकता है, ताकि छुट्टा जानवरों का पेट भरा जा सके।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भवन में हुई खुली बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मानसिंह की अध्यक्षता में लेखपाल अंकित कुमार रावत ने बताया कि छुट्टा जानवरों के लिए जो गोवंश आश्रय स्थल संचालित किए जा रहे हैं, उनमें जानवरों के भोजन की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत कलौथरा में भूसा बैंक की स्थापना की गई है। इसमें जानवरों के लिए भूसा एकत्रित किया जाएगा, जिससे साल भर जानवरों के भोजन की व्यवस्था बनी रहे। जो भी भूसा दान करना चाहते हैं, वह अपने दान की घोषणा ग्राम प्रधान के पास आकर कर सकते हैं। किसान सामुदायिक मिलन केंद्र कलौथरा में अपना भूसा जमा कर सकते हैं। लोग रुपये भी दान में दे सकते हैं। उनके पैसे से भूसा खरीदकर भूसा बैंक में जमा करा दिया जाएगा। लेखपाल ने कहा कि कोई भी किसान खेत में फसल के अवशेष न जलाए, अगर कोई खेत के अवशेष में आग लगाते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पटेल, रोजगार सेवक परमानंद झा, रामेश्वर पटेल, नाथूराम पटेल, कुंदन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें