फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर मेला की तैयारी पूरी, चला सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर मेला की तैयारी पूरी, चला सफाई अभियान
विज्ञापन

ललितपुर। मकर संक्रांति पर्व पर गोविंद सागर बांध की तलहटी में आयोजित होने वाले मेला की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रविवार को नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजन को देखते हुए सफाई का अभियान चलाया गया। पालिका की ओर से मेला में स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्टाल लगाया जाएगा। वहीं, जादू टोना के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस वर्ष भी जनपद में विभिन्न जगहों पर मेला का आयोजन किया जाएगा। शहर में मुख्य मेला गोविंद सागर बांध की तलहटी में आयोजित किया जाता है। इसमें नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई का कार्य किया जाता है। इसके मद्देनजर रविवार को हजारिया मंदिर के आसपास सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेला में पालिका की ओर से मेला में स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्टाल लगाया जाएगा। वहीं, जादू टोना के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए आयोजन किया जाएगा। पालिका के कर्मी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें