बनगुवां को परास्त कर सीरोन बनीं बिजेता
मदनपुर (ललितपुर)। विकास खंड मड़ावरा के सोंरई गांव स्थित तालाबपुरा सूर्योदय ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह के चलते रविवार को एक रोचक मुकाबला दूसरे क्वार्टर मैच स्वरूप बजरंग क्रिकेट क्लब बनगुवां और द्वारिकाधीस क्रिकेट क्लब सीरोन टीम के मध्य प्रायोजित हुआ। बनगुवां टीम के कप्तान रविन्द्र यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जहां रवेल चौधरी 36, राकेश 22, राहुल 22 रन की पारी के बदौलत टीम 126 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य निर्धारित कर सकी। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतिद्वंद्वी टीम सीरोन के बल्लेबाजों ने विस्पोटक प्रदर्शन किया। सीरोन की ओर से मधुराजा 66, रिंकू राजा 17, अक्षय कुमार 31 रन की मैच जिताऊ पारी ने दर्शकों को अपना मुरीद किया और 9 विकेट से बनगुवां को परास्त कर बिजेता बनीं। तो वहीं मैच के स्टार रहे मधुराजा ने अपना ऑलराउंडर प्रदर्शन करते 3 ओवर गेंदबाजी के दौरान विपक्षी टीम बनगुवां के 3 अतिमहत्वपूर्ण विकेट झटके और बढ़ते रन स्कोर पर अंकुश लगाया इसके अलावा बल्ले से भी धमाल मचाया और शानदार 66 रन नाबाद बनाकर मेन ऑफ द मैच रहे, जिन्हें दर्शकों से अपार स्नेह व सम्मान प्राप्त हुआ। इस दौरान छोटू यादव, रामलखन यादव, प्रदीप राजा, ब्रजभान यादव, देवेन्द्र यादव, चन्द्रमणि, महेंद्र, छोटू झाँ, राकेश, धर्मेन्द्र, सोनू मौजूद रहे। आयोजन में फील्ड अंपायर रामगोपाल पाल, शरद श्रोती, स्कोरर राजकुमार जैन, कॉमेंटेटर अरविन्द मिश्रा, शिवम श्रोती रहे।