फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंचिंग ग्राउंड से हटकर नहर के पास डंप हो रहा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर के पास डंप हो रहा कचरा
विज्ञापन

शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जरूरत
रावतयायना प्रथम वार्ड बना टंचिंग ग्राउंड, अभिलेखों में है रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना नहीं होने के चलते एकत्रित हो रहे कचरे को यहां-वहां फेंका जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण रावतयाना प्रथम वार्ड है। यहां नहर के पास खाली स्थान को कचरे का डंप बना दिया गया है, जबकि पालिका के अभिलेखों में रामनगर में टंचिंग ग्राउंड दर्ज है। इस तरह की मनमानी से दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
नगर पालिका परिषद ने शहर की सफाई का जिम्मा अपने कंधों पर ले रखा है। सालों पहले मुहल्ला रामनगर में कचरे के निपटान के लिए टंचिंग ग्राउंड बनाया था। जिस पर आज भी कचरा डाला जाता है। यहां कचरे ने पहाड़ सा रूप ले लिया है। इस समस्या से निपटने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लंबे समय से नगर पालिका परिषद की ओर से फाइल चलाई जा रही है लेकिन इसके लिए अब तक भूमि की तलाश पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में पालिका कर्मियों ने एकत्रित हो रहे कचरे को यहां-वहां फेंकना शुरू कर दिया है। वर्तमान में रावतयाना प्रथम वार्ड में नहर के पास कचरा फेका जा रहा है। यही नहीं, आए दिन कचरे में आग लगा दी जाती है। जिससे सड़क किनारे दुकान बनाकर व्यवसाय कर रहे लोगों को ठहरना मुश्किल हो जाता है। कुछ स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि तय स्थल की जगह दूसरे स्थान पर कचरा डालने के पीछे मकसद डीजल बचाना है। इस तरह कर्मचारियों ने इसे कमाई का जरिया बना रखा है। वहीं, जिम्मेदार अधिकाव्री इस मामले में जानकर अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

....
मना करने के बाद डाल देते कचरा
नहर के पास खाली जमीन में कचरा बड़ी मात्रा में डाला जाता है। जिस वजह से जगह कचरे के ढेर बन गए हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को काफी तकलीफ होती है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। वहीं, सफाई कर्मियों को भी मना करते हैं, इसके बाद भी वह मानते नहीं हैं।
जहीर अली रानू
सभासद
वार्ड नंबर 23, रावतयाना प्रथम
.....
बीमारी का कारण बन रहा कचरा
एक तो दुकानदार अपनी दुकानदारी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, दुर्गंध भरे माहौल में ग्राहक भी आना पसंद नहीं करते हैं। हर समय उठ रही कचरे की बदबू से कई तरह की बीमारियां अलग फैल रही हैं।
विज्ञापन

कुंदनलाल झा
......
पूर्व चेयरमैन की भी अनदेखी
नगर पालिका परिषद के लोकप्रिय अध्यक्षों में पूर्व अध्यक्ष डा. शादीलाल दुबे का नाम आता है। यही वजह है कि उन्हें तीन बार अध्यक्ष बनने का मौका मिला। वर्तमान में पालिका कार्यालय डा. शादीलाल दुबे कांप्लेक्स में संचालित हो रहा है। पालिका सभागार में उनकी फोटो शोभायमान है। लेकिन उनकी समाधि स्थल की कोई खैर ख्वाह नहीं है। शाम होते ही स्थल के पास शराबी बैठकर शराब पीते हैं। यही नहीं, स्थल के आसपास गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें