फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज नंबर दो: ललितपुर के प्राकृतिक दृश्यों से प्रफुल्लित हुए टूर ऑपरेटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
टूर ऑपरेटर और ब्लागर के दल ने तलाशी जिले में पर्यटन की संभावनाएं
विज्ञापन


ललितपुर। शुक्रवार को जनपद में पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशने विदेशों से आए टूर ऑपरेटर और ब्लॉगर के चेहरे यहां के प्राकृतिक दृश्यों को देखकर खिल गए। उन्होंने बुंदेली संस्कृति और हरियाली को देख सराहना की। वहीं पर्यटन स्थलों के सुनियोजित प्रबंधन को समय की मांग बताया। इस दौरान उन्होंने देवगढ़ स्थित बौद्घ गुफाओं की कलाकृतियों को देखकर बौद्घ सर्किट से जोड़े जाने की इच्छा जताई।
गौरतलब है कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन की संभावनाएं तलाशने के लिए लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया गया। इसमें देश विदेश के 60 टूर ऑपरेटर और ब्लॉगर शामिल हुए। बुंदेलखंड में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने के लिए 30 व्यक्तियों का दल तीन दिवसीय दौरे पर आया। दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार को टीम ने ललितपुर के पर्यटन स्थलों का दौरा किया। टीम में भारत के अलावा अमरीका, थाइलैंड, इंग्लैंड, नीदरलैंड, जर्मनी, साउथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के टूर ऑपरेटर और ब्लॉगर शामिल रहे। टीम स्थानीय पर्यटन व पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ दोपहर बाद देवगढ़ स्थित जैन मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम मंदिर में स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया और वहां रखी पेंटिंग और मूर्तियों को देखा। साथ ही मूर्तियों के बारे में जानकारी लेते हुए शिल्पकला की सराहना की। इसके उपरांत शांतिनाथ मंदिर का दर्शन करने के उपरांत पास में ही स्थित वॉच टॉवर के ऊपर से बेतवा नदी और चारों ओर फैले जंगल में बिखरी हरियाली को देखा। यह देख टीम ने काफी सराहना की और पर्यटन के लिए जिले को मुफीद बताया। कहा कि वह पर्यटकों को लुभाने के लिए यह प्राकृतिक स्थान काफी मुफीद हो सकते हैं। इसके उपरांत उन्होंने देवगढ़ स्थित दशावतार मंदिर का दर्शन किया और बौद्घ गुफाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान टीम के सदस्यों ने प्राकृतिक छटाओं को अपने कैमरे में कैद किया। वहां से लौटकर टीम ने शहर स्थित एक होटल में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह समेत आलाधिकारियों से पर्यटन के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान सदस्यों ने क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा. एसके दुबे, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरके रावत से पर्यटन स्थलों तक पहुंच मार्गों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


रिमझिम बारिश ने यादगार किया सफर
ललितपुर दौरे पर आई टीम के भ्रमण के दौरान रिमझिम बारिश सफर को यादगार बनाती रही। रुक-रूक कर हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा। वहीं जंगलों का दृश्य भी लुभावना दिखाई दे रहा था। बारिश से उफनाई बेतवा नदी ने भी टीम को खूब आकर्षित किया। ललितपुर की प्राकृतिक छटा की टीम ने खूब तारीफ की और मनोरम दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया।

पर्यटन मित्र ने सौंपी पर्यटन स्थलों का कोलार्ज
पर्यटन स्थलों के भृमण पर आई टीम को पर्यटन मित्र फिरोज इकबाल डायमंड ने जहां ललितपुर के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। वहीं पूरे जिले में स्थित प्रमुख स्थलों की जानकारी के लिए कोलार्ज भेंट किया। इस दौरान पर्यटन मित्र ने पर्यटन स्थल से जुडी जानकारियों को साझा किया।

बुंदेली संस्कृति और खानपान के दिखे मुफीद
दौरे पर आई टीम के सदस्यों ने बुंदेली संस्कृति की सराहना करते हुए बताया कि पर्यटकों को लुभाने के लिए संस्कृति का प्रदर्शन करने और उनसे जोड़े जाने की इच्छा जाहिर की। सदस्यों ने बताया कि पर्यटक खुले वातावरण में नई संस्कृतियों को देखना पसंद करते हैं। स्थानीय लोगों का व्यवहार भी पर्यटकों के लिए मायने रखता है। इसके लिए स्थानीय लोग पर्यटकों से परिवार की तरह व्यवहार करें। सदस्यों ने अपने ब्लाग के माध्यम से जानकारी देने और टूर ऑपरेटर ने बुंदेलखंड में पर्यटकों को भेजने की बात कही।

तालबेहट में लिया बोट क्लब का लुफ्त
विदेशी पर्यटकों की टीम ने शुक्रवार को शायम काल अपने व्यस्तम समय के चलते मात्र बोट क्लब पर मानसरोवर तालाब में बोटिंग का लुत्फ लिया और एतिहासिक भारतगढ दुर्ग तथा अंग्रेजी हुकूमत के समय बनाए गए सुकमाढुकमा बांध घूमने के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया। शुक्रवार को विदेशी पर्यटकों की एक टीम जनपद के भ्रमण पर आई थी शायम काल टीम को तालबेहट के एतिहासिक भारतगढ दुर्ग और सुकमा ढुकमा बांध सहित कुछ अन्य पर्यटक एवं एतिहासिक क्षेत्रों का अवलोकन करना था जिसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी की थी। देर शाम टीम ने बोट क्लब पर मात्र वोटिंग का लुत्फ उठाया और अपने खूबसूरत कैमरों में किले के दृश्यों को कैद किया।
विज्ञापन


बीयू की टीम रही साथ
टूर ऑपरेटर्स और ब्लागर की टीम केसाथ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के विद्यार्थियों की टीम साथ रही। प्रोफेसर प्रतीक अग्रवाल के नेतृत्व में विद्यार्थी वंशिका, जितेंद्र, रितिका, नेहा और मनोहरलाल ने टीम के सदस्यों को पर्यटन से जुड़ी जानकारियां दीं। गौरतलब हो कि प्रदेश के पर्यटन महानिदेशालय ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग को टूर ऑपरेअर के भ्रमण के लिए अधिक्रत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें