फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे पोस्टमैन के माध्यम से जमा करा सकेंगे अपना पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे पोस्टमैन के माध्यम से जमा करा सकेंगे पैसा
विज्ञापन


ललितपुर। आज शनिवार से जनपद में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ होगा। इस योजन से घर बैठे ही उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 155299 पर मेसेज भेजकर पोस्टमैन को घर पर बुलाकर पैसे जमा कर सकता है।
पत्रकार वार्ता में झांसी डाकघर प्रवर अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि डाक विभाग इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शुरू करने जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि टोल फ्री नंबर पर एसएमएस करने पर पोस्टमैन ग्राहक के घर पर धन जमा करेगा और भुगतान भी करेगा। यह सुविधा अभी तक कोई भी बैंक नहीं दे रहा है। शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही का इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सीमित धन रखने वालों के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसकी सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। शुरुआत में प्रधान डाकघर, उप डाकघर तालबेहट, ग्राम पवा, ककड़ारी व बम्होरीसर के लोग बैंकिंग की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसमें कोई भी व्यक्ति जीरो बैलेंस पर बचत या चालू खाता खोल सकता है। बचत खाता में एक लाख रुपये तक राशि रखी जा सकती है। चालू खाते का इस्तेमाल छोटे दुकानदार कर सकेंगे। क्यूआर कार्ड और बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण का प्रयोग कर ग्राहकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा प्रदान की जाएगी। खाताधारक टोल फ्री नंबर 155299 पर मोबाइस से एसएमएस करेगा। इस मैसेज के प्राप्त होते ही डाकिया खाताधारक के घर पहुंच जाएगा। इस मौके पर पोस्टमास्टर रणजीत वर्मा व बैंक मैनेजर अभिषेक सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें