फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गरीबों को इलाज कराने में नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब इलाज कराने में नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

आयुष्मान से खुलेंगे स्वास्थ्य व आरोग्य केेंद्र, मिलेगा पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा
ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में कल होगी खुली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में सोमवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक खुली बैठक का आयोजन होगा। बैठक में उन लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत चिह्नित हैं। इसके तहत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र खोले जाएंगे, तो वहीं चिह्नित लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। इसमें उन परिवारों को लिया गया है, जो सामाजिक, आर्थिक जातीय जनगणना 2011 की सूची में चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित बैठक में चिह्नित लाभार्थियों को अपना राशन कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ पहुंचना होगा। यदि कोई लाभार्थी इस बैठक में नहीं पहुंच पाता है, तो आशा द्वारा बचे हुए बाकी लाभार्थियों को एक सप्ताह में उनके घर जाकर उनकी पहचान करनी होगी। नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश दुबे ने बताया कि इस योजना के लिए तालबेहट के चिकित्सा अधीक्षक और विरधा के ब्लॉक विकास अधिकारी को मास्टर ट्रेनर के रूप में लखनऊ में ट्रेनिंग दी जा चुकी है और इनके द्वारा भी सभी ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग हो गई है। उन्होंने बताया कि गरीब तबके के लोग बड़ी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं, जिससे बहुत से गरीबों की मृत्यु इलाज के अभाव में हो जाती है। वहीं, यदि गरीब इलाज कराता भी है तो उसकी जमा पूूंजी खत्म हो जाने के चलते स्वास्थ्य समस्या भी बढ़ जाती हैं। लेकिन अब इस योजना के माध्यम से स्वास्थ्य की हर समस्याओं से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा। केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना शुरू करने की घोषणा की थी और 14 अप्रैल से प्रधानमंत्री से इस योजना को छत्तीसगढ़ के बीजापुर से शुरू किया था। इस योजना को मोदी केयर नाम भी दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना से सीधा फायदा गरीब तबके के लोगों को मिलने वाला है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना संरक्षण के तहत गरीब परिवारों को उन्नत इलाज के लिए प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष पांच-पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का लक्ष्य गरीब परिवार के कल्याण और उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं को सरलता से प्रदान कराना है। वहीं, इस योजना से गरीब परिवारों को काफी हद तक मदद मिलेगी। इस योजना के तहत बीमाधारी व्यक्ति सिर्फ सरकारी ही नहीं बल्कि निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेगा। निजी अस्पतालों को इस योजना के साथ जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस वृहद योजना से निजी अस्पतालों को भी लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि पैसे की कमी के चलते काफी लोग सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही इलाज कराने को पहुंचते थे, लेकिन अब गरीब तबके के लिए आर्थिक कमजोरी के बावजूद भी निजी अस्पतालों में भी बेहतर इलाज करा सकेंगे। ऐसे में मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के बाद अपने बीमा दस्तावेज देने होंगे, जिसके आधार पर अस्पताल इलाज के खर्च के बारे में बीमा कंपनी को सूचित कर देगा और बीमाधारी व्यक्ति के दस्तावेजों की पुष्टि होने पर इलाज बिना पैसों के किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें