फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सोलह जगहों पर बनेंगे सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 16 जगहों पर बनेंगे सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

ललितपुर।
नगर पालिका ने दिसंबर माह तक शहर को ओडीएफ घोषित करने का प्लान तैयार कर लिया है। इसे ध्यान में रखकर अब चिह्नित 16 जगहों पर सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जहां व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न वार्डों में अब तक 1747 व्यक्तिगत शौचालय निर्मित हो चुके हैं तो 1596 शौचालय निर्माणाधीन हैं। अब नगर प्रशासन की नजर उन जगहों पर है जहां खुले में शौच बड़े पैमाने पर हो रहा है। ऐसे स्थलों को चिह्नित कराते हुए वहां सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय निर्मित की योजना बना ली गई है। पिछले दिनों 16 जगहों पर सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए ई-टेंडर का निकाला गया है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होते ही सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं चिह्नित स्थल
खिरकापुरा में बूड़े बाबा के पास 20 सीटर सामुदायिक शौचालय, रैदासपुरा में नाले के पास, मु. घुसयाना में ब्याना नाले के पास, पानी की बड़ी टंकी के पास, जुगपुरा ग्राम सभा की भूमि पर, दशहरा मैदान के पास, आजादपुरा में महाराजा अग्रसेन स्कूल वाली गली में, चौबयाना में बाबाघाट के पास, बस स्टैंड के पास, तुवन मंदिर परिसर में, पुरानी तहसील परिसर में, रेलवे स्टेशन के बाहर टिकट खिड़की के पास, नवीन तहसील परिसर में, एआरटीओ आफिस के पास, कलक्ट्रेट परिसर के सामने, राजकीय इंटर कालेज के पास सार्वजनिक शौचालय प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन


इसी सप्ताह होंगे चालू
शहर में कुल 211 सीट शौचालय की जरूरत है, जिसमें 50 सीट उपलब्ध हैं। शेष लक्ष्य की पूर्ति के लिए ई-टेंडर निकाला गया है। वहीं, मुहल्ला लक्ष्मीपुरा और आजादपुरा में बने सामुदायिक शौचालय इसी सप्ताह पब्लिक के लिए खोल दिए जाएंगे। इसमें दिव्यांगों के लिए रैंप व अन्य कमी रह गई थी, जिसे पूरा कराया जा रहा है।
- अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें