फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार सबसे ऊंचे पोल पर फहराया झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार सबसे ऊंचे पोल पर फहराया झंडा
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली के सामने पीएन स्कूल स्थित पोल पर आखिरकार जिले के सबसे ऊंचे पोल पर तिरंगा झंडा को फहरा दिया गया। पिछले कई महीनों से खाली पोल खड़ा हुआ था। बताया जाता है कि नगर पालिका परिषद ने 30 मीटर ऊंचे झंडे को फहराने पर भारी भरकम धनराशि खर्च की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने कोतवाली के सामने पीएन स्कूल परिसर में 30 मीटर ऊंचा तिरंगा लगवाया है। जिसे उतारने के बाद कई महीनों पुन: चढ़ाया नहीं गया है। अगस्त माह आरंभ होते ही जगह-जगह देश भक्ति के कार्यक्रम तय होने लगे। वहीं, सबसे ऊंचा तिरंगा नदारद था, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी थी। अमर उजाला के 10 अगस्त के अंक में पेज नंबर चार पर तिरंगा फहराने की जगह रख लिया सहेजकर शीर्षक के नाम से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इस संबंध में गत दिवस नगर कांग्रेस के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा की अगुवाई में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने नगर पालिका परिषद के ईओ अवनींद्र कुमार को झंडा फहराने के निर्देश दिए। शनिवार को नगर पालिका परिषद ने तिरंगा को फहरा दिया। लोगों ने लहराते झंडे को देखकर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें