फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के सहयोग से सरपट दौड़े विकास के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों ने अध्यक्ष को दिए सौ में नब्बे नंबर
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के गठित बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसे पार्षद अपने-अपने नजरिए देख रहे हैं। वार्डों में कराए गए विकास कार्यों का श्रेय विभिन्न निवर्तमान पार्षदों ने अध्यक्ष को दिया है। उनका कहना है कि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने विकास कार्यों में भरपूर सहयोग किया। हालांकि, पालिका में बजट की कमी के चलते कुछ कार्य शेष रहने की टीस जरूर पार्षदों में दिखाई दी। इस तरह हम कह सकते हैं कि पार्षदों ने अध्यक्ष के काम को सौ में से नब्बे नंबर दिए हैं।

अध्यक्ष सुभाष जायसवाल का कार्यकाल सफल मानते हैं। उनके कार्यकाल में सुपर मार्केट, नझाई बाजार में सीसी रोड का जाल बिछाया गया तो चंद्रशेखर आजाद बाल क्रीड़ा पार्क में झूले, खिसकपट्टी, क्लाईमबोर्ड, रंगाई-पुताई एवं कैंटीन आदि का कार्य कराया गया। समूचे वार्ड में भरपूर काम हुए हैं। सौर ऊर्जा लाइट, सुपर मार्केट के पीछे पार्क में महाराजा अग्रसेन, ज्ञानचंद्र अलया एवं स्वतंत्रता सेनानी बृजनंदन शर्मा व बृजनंदन किलेदार की प्रतिमा लगवाई। बजट के अभाव में अजीतापुरा मुहल्ले की सड़क नहीं पड़ सकी है। हालांकि, इस सड़क का टेंडर पहले ही कराया जा चुका है। वार्ड के विकास में कहीं कोई रुकावट पैदा नहीं हुई है।
विज्ञापन

ममता गुड्डू तिवारी
वार्ड नंबर 19

पहले वार्ड की स्थिति काफी दयनीय थी। पार्षद बनने के उपरांत वार्ड में सड़क, सफाई, बिजली, हैंडपंप लगवाने व उनकी मरम्मत के कार्य कराए हैं। अनुपम सेनी के मकान से मीना के मकान तक एवं धर्मेंद्र के मकान से महेश के मकान तक, रामसेवक के मकान से कृष्णकुमार के मकान तक एवं रामकुमार के मकान से संजय के मकान तक सीसी सड़क वढ नाली का निर्माण कार्य कराया है। चंडीमाता मंदिर धाम परिसर में रैन बसेरा/ सामुदायिक केंद्र का निर्माण प्रमुख रहा है। बिना मदद के कोई आगे नहीं बढ़ सकता है। पालिकाध्यक्ष का बराबर सहयोग मिलता रहा। वार्ड में मतदान से लेकर पांच वर्ष के कार्यकाल तक मुहल्लेवासी साथ खड़े दिखाई दिए। कुछ काम रह गए हैं, यदि दोबारा मौका मिलता है तो उन्हें पूरा कराया जाएगा।
महेंद्र कुमार सिंघई
पार्षद, वार्ड नंबर 18
.......
चेयरमैन का कार्यकाल सामान्य रहा है। वार्ड के विकास में उनका भरपूर सहयोग मिला है। कामों में किसी प्रकार की कोई रुकावट नजर नहीं आई। हालांकि, अध्यक्ष व पार्षदों के मध्य कुछ समन्वय की कमी दिखी। यदि पार्षदों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते तो विकास कार्यो को और तेजी हो सकते थे। वार्ड में रोशन कुशवाहा के मकान से खालिद मास्टर के मकान तक नाली निर्माण, रावर स्कूल चौराहे से श्री रघुनाथ जी मंदिर की ओर सीसी सड़क व नाली, मुन्ना महाराज के प्लाट से मलैया मंदिर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण, डा. दीपक के क्लीनिक से शाहिद खां के मकान तक पेवर ब्रिक्स, नीलू तिवारी के मकान से सुनील मिश्रा के मकान तक सीसी मरम्मत का कार्य हुआ है। सड़कों का जाल व व्यायामशाला का कार्य पांच साल के कार्यकाल के लिए याद रहेगा।
अनुराग चौबे अन्नू
पार्षद, वार्ड नंबर पच्चीस
.......
चेयरमैन ने सामंजस्य बनाकर काम किया है। कहीं काम में पक्षपात नजर नहीं आया। घंटाघर से चौबयाना तक सीसी रोड व रावर स्कूल में सीसी कैमरा, पेवरब्रिक्स व कक्षों की मरम्मत उल्लेखनीय कार्य रहे हैं। आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए केटल कैचर हमारे प्रस्ताव पर मंगाई गई। इसके अलावा हर प्वाइंट पर स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप स्थापना, मरम्मत, डोर टू डोर कचरा संग्रह करने की व्यवस्था की शुुरुआत वार्ड नंबर छब्बीस से हुई। वार्ड को कचरा मुक्त बनाने का प्रयास काफी हदतक सफल रहा। मऊठाना में सुभाष पटैरिया के मकान से बरिया तक सीसी व नाली निर्माण, रावर स्कूल चौराहे से अक्षय किलेदार के मकान के सामने तक सीसी व नाली निर्माण, गोविंद ठाकुर के मकान से रज्जाक खां के मकान तक पेवर ब्रिक्स व नाली मरम्मत, मऊठाना मस्जिद से संग्राम चौबे तक सीसी रोड का कार्य कराया है।
विज्ञापन

अनुराग जैन शैलू
पार्षद, वार्ड नंबर छब्बीस
.......
वार्ड में जल भराव की समस्या का निस्तारण प्रमुख उपलब्धि रही है। लक्ष्मीपुरा में जल भराव को रोकने के लिए रामचरन कुशवाहा के घर से राही महाराज तक नाली का निर्माण कराया। चेयरमैन के प्रयास से यह काम काफी शीघ्रता से कराया गया। काम में कोई रुकावट महसूस नहीं हुई। प्राइमरी स्कूल से पदम के घर से होकर लक्ष्मी नामदेव के घर तक सड़क का काम अवशेष रह गया। वहीं, सुलभ शौचालय तैयार कराने के बाद उसे चालू नहीं करा पाए। वहीं, सरायपुरा में अन्ना पशुओं की समस्या जस की तस रह गई। प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट एवं सड़क के जगह-जगह काम कराए गए। सीताराम कुशवाहा के मकान से प्यारेलाल के मकान से होते हुए सुंदर साहू के मकान तक सीसी व नाली निर्माण, कैलाश साहू के मकान से सुनील साहू के मकान तक सीसी व नाली निर्माण कराया गया।
धर्मेंद्र कुमार उर्फ रूपेश
पार्षद, वार्ड नंबर बाइस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें