फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

171 अभ्यर्थियों ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा

Mon, 15 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 171 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग नहीं किया। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों की कड़ी निगरानी बनी रही, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई।
विज्ञापन


राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पहली बार कराई गई। परीक्षा में नामांकित 555 अभ्यर्थियों को बैठाने के लिए सात केंद्र बनाए गए थे। जिला प्रशासन ने परीक्षा का जिम्मा डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला को सौंपा गया था। इसके अलावा केंद्रों पर पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए थे।

राजकीय बालिका इंटर कालेज ललितपुर में जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, तहसीलदार अवधेश निगम व नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने परीक्षा की देखरेख की। प्रधानाचार्य पूनम मलिक भी परीक्षा पर नजर रखे रहीं। इस केंद्र पर नामांकित 44 के सापेक्ष चार परीक्षार्थी ही गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


जीआईसी जखौरा में नामांकित 106 के मुकाबले 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। राजकीय बालिका इंटर कालेज तालबेहट में नामांकित सौ के सापेक्ष 67 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सरस्वती मंदिर इंटर कालेज मड़ावरा में नामांकित 74 के मुकाबले 46 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला पंचायत इंटर कालेज पाली में नामांकित 92 के सापेक्ष 57 परीक्षार्थी व राजकीय इंटर कालेज बार में नामांकित 64 के मुकाबले 40 परीक्षार्थी शामिल हुए।

राजकीय बालिका इंटर कालेज महरौनी में नामांकित 75 के मुकाबले 60 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस तरह परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इसके उपरांत ओएमआर शीट व अन्य सामग्री डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला के सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें