फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे नहीं करने वाली 17 गांवों की आशाओं की सेवा समाप्ति के आदेश

विज्ञापन
hospital - फोटो : hospital
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की एक बैठक बीते रोज शुक्रवार की देर शाम को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने सर्वे करने नहीं जा रहीं 17 गांवों की आशा कार्यकर्ता के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम डोर टू डोर सर्वे की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में डोर टू डोर सर्वे की 980 टीमों द्वारा 177533 घरों का सर्वे पांच चरणों में पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 17 ग्रामों में टीमें सर्वे करने नहीं जा रही हैं, जिनमें मड़ावरा, जखौरा, कुआंतला, पूराकलां, किसलवास, दैलवारा, आलापुर, गुरसौरा, लखनपुरा, ककरुआ, मैनवारा, चौंसा, जमौरामाफी, बांसी, हर्षपुर सहित अन्य ग्राम शामिल हैं। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 17 ग्रामों की टीमों की आशा कार्यकर्ता के विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को बारह टीमों द्वारा जनपद के 780 घरों का सर्वे किया गया है, जिनमें 11 केस पॉजिटिव मिले हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग में शहरी क्षेत्र में 290 और ग्रामीण क्षेत्र में 170 लोगों का टेस्ट किया गया है, जिसमें शहर में छह और ग्रामीण क्षेत्र में 4 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही कलक्ट्रेट में 51 में से 6, रेलवे स्टेशन पर 50 में से 2, हॉस्पिटल में 83 में से 7 केस पॉजिटिव पाए गए। कांशीराम कॉलोनी ख़िरकापुरा में जांच में एक ही परिवार के दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी सदर, डॉ. अमित चतुर्वेदी, डॉ. हुसैन खान, डॉ. डीसी दोहरे, डॉक्टर जेएस बक्शी उपस्थित रहे।
एल-1 अस्पताल में नशे में मिले कर्मचारी, एल-2 अस्पताल में अनुपस्थित मिले
बैठक में डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि तालबेहट एल-1अस्पताल में जांच के दौरान पाया गया कि स्वीपर-चौकीदार शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि पहाड़ सिंह वार्ड ब्वॉय एवं द्वारका स्वीपर-चौकीदार जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के कर्मचारी हैं। यहां अस्पताल में वोल्टेज की समस्या होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तालबेहट एल-2अस्पताल में तैनात डॉ. आर्या निरीक्षण के समय वह उपस्थित नहीं पाए गए। अस्पताल चार वेंटिलेटर में से दो कार्य कर रहे हैं। यहां पर तैनात होम्योपैथिक विभाग के कर्मचारी सुनील कुमार अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिये कि तालबेहट एल-1 अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वॉय पहाड़ सिंह एवं स्वीपर कम चौकीदार द्वारका की जांच कराई जाए, जांच के उपरांत नशे की पुष्टि होने पर उक्त कर्मचारियों के विरुद्ध सेवा समाप्ति के लिए उनकी ओर से शासन को पत्र प्रेषित किया जाए। तालबेहट अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, साथ ही होम्योपैथिक विभाग के कर्मचारी सुनील कुमार द्वारा उनके दायित्व के प्रति बरती गई लापरवाही पर जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज करा कर सूचित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन मरीज घर से बाहर न निकलें : डीएम
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 291 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं, इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन के मरीजों की यह जिम्मेदारी है कि वह घर से बाहर न निकलें, वह घर पर ही रह कर अपने ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच करते रहे और स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर तत्काल रैपिड रिस्पांस टीम को अवगत कराएं। इसके उपरांत बैठक में रैपिड रिस्पांस टीम के एक व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने पर जिलाधिकारी ने टीम के सभी सदस्यों की जांच कराने के निर्देश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें