फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सीएचसी पर जल्द मिलेगी 17 प्रकार की जांचों की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्हाट्सएप पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही मरीजों को 17 प्रकार की जांच की सुविधाएं मिलेंगी। जांच के लिए मुख्यालय की ओर या निजी जांच केंद्र का रुख नहीं करना पड़ेगा। पैथोलॉजी में विस्तार किया जा रहा है, जिससे डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी समेत अन्य जांच की सुविधाएं भी मिलेंगी। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भवन बनकर तैयार हो गए हैं, मशीनों के स्थापित होने के साथ ही सुविधा शुरू की जाएगी।
जनपद में छह ब्लॉक मुख्यालयों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें तालबेहट, महरौनी, मड़ावरा, बार, जखौरा, बिरधा है। इन स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन लगभग एक हजार लोग उपचार को पहुंच रहे हैं। यहां पर सीमित जांच की सुविधा होने से परेशान हो रहे हैं। ऐेसे में मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। जांच के लिए मुख्यालय व निजी पैथोलॉजी जांच केंद्रों की ओर रुख करना पड़ता है, जहां पर समय के साथ ही अधिक पैसा भी वहन करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब चार सीएचसी में पैथॉलोजी के लिए भवन तैयार किए जा रहे हैं, जो अंतिम चरण में चल रहे हैं। अनुबंधित कंपनी द्वारा मशीनों को स्थापित करने की तैयारियां चल रही हैं। इसमें कुल 17 प्रकार की जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सीएचसी तालबेहट, बार, महरौनी व मड़ावरा में प्रथम चरण में शुरूआत की जा रही है। इस संबंध में डाॅ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा ने बताया कि मरीजों को अब सीएचसी पर जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें सीएचसी-पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों, लैब टेक्नीशियनों (एलटी) एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। अब मरीजों को सीएचसी की रिपोर्ट भी मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप/एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध होगी। इससे अब रिपोर्ट के लिए पैथोलॉजी के चक्कर नहीं लगाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें