फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख में बुक स्पेशल ट्रेन से दस हजार बसपाई रवाना

Sun, 09 Oct 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election news lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियां व उनके प्रत्याशी रैलियों व अन्य आयोजनों में बड़ी संख्या में जुटकर शक्ति प्रदर्शन करने में लगे हैं। रविवार को लखनऊ में कांशीराम जयंती पर होने वाली बसपा की रैली में जाने वाले हजारों कार्यकर्ताओं के लिए करीब 17 लाख रुपए खर्च कर स्पेशल ट्रेन बुक कराई गई है, जो शनिवार की रात पौने आठ बजे ललितपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुई। वहीं, जनपद से ही करीब चार हजार कार्यकर्ताओं व समर्थकों को लखनऊ ले जाने के लिए चालीस बसें और एक सैकड़ा चार पहिया वाहन भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर से करीब बीस लाख लोगों के जुटने की संभावना है। इसके लिए प्रत्येक जिले से हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक लखनऊ पहुंच रहे हैं। जनपद से करीब दस हजार कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई है। कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने के लिए बसपा द्वारा ललितपुर से लखनऊ के लिए करीब 17 लाख रुपए खर्च कर स्पेेशल ट्रेन बुक कराई गई। जिसमें करीब छह हजार समर्थक लखनऊ के लिए रवाना हुए। वहीं, बसपा द्वारा ललितपुर नगर से 21 और महरौनी से 20 बसें भी लखनऊ के लिए रवाना हुईं। जबकि ललितपुर नगर से ही 60 चार पहिया वाहन और महरौनी से 40 चार पहिया वाहनों से लखनऊ के लिए रवाना होना बताया गया है। बता दें कि ललितपुर सदर विधानसभा सीट से बसपा द्वारा सदर विधायक रमेश कुशवाहा का टिकट काटकर संतोष कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि सदर विधायक द्वारा करीब एक हजार समर्थकों के साथ गत दिवस भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसके चलते समीकरणों में भारी फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है। यही कारण है कि बसपा द्वारा चुने गए सदर विधान सभा प्रत्याशी द्वारा संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में लखनऊ में बसपा सुप्रीमो को अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाना चाहते हैं। जिसके चलते ललितपुर की दोनों विधानसभा सीटों से करीब दस हजार की संख्या में भीड़ लखनऊ की रैली में आज जुटेगी। 
बसपा जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार ने बताया कि 18 डिब्बों वाली यह ट्रेन शनिवार की रात पौने आठ बजे ललितपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो रही है, जो रविवार की सुबह 6.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें