फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1659 में मिले चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सैंपल की आई रिपोर्ट में चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3121 पहुंच गई। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि 2986 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 89 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। चार दिन के 1291 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। कोरोना वायरस संक्रमण जाचं केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 1659 व्यक्तियों के सैंपल लिए। जिसमें 642 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को लिए गए। इसके अलावा ट्रूनॉट किट से सात, एंटीजन किट से 1010 सैंपल लिए गए। इनमें बीते दिनों की आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति व ट्रूनॉट किट में दो, एंटीजन जांच की रिपोर्ट में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला चांदमारी निवासी 39 वर्षीय युवक, रेलवे कॉलौनी निवासी 21 वर्षीय युवक, आजादपुरा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति व चौबयाना निवासी 32 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। सभी संक्रमित होम आइसोलेट हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग ने बताया कि बुधवार को विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शनों से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में चार व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

तीन संक्रमित क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन
ललितपुर। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला आजादपुरा, सिविल लाइन, तालबेहट आदि संक्रमित क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन क्षेत्र बने हैं। संक्रमित क्षेत्र में बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने व बाहर आने की अनुमति नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें