फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं तौलने में हो रही देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं तौलने में हो रही देरी
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने डीएम को ज्ञापन देकर खरीद केंद्र मड़ावरा में गेहूं की तौल में हो रही देरी समाप्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि किसान खरीद केंद्र पर जल्द गेहूं तौलने की बात करते हैं, लेकिन जानबूझकर देरी की जाती है। मांग की गई कि किसानों का गेहूं जल्द तौला जाए, ताकि उन्हें बेवजह परेशान न होना पड़े। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष धनसिंह कुशवाहा, जगदीश झा, रंजीत सिंह यादव, नंदकिशोर कुशवाहा, कीरत बाबा, निसार खान, केहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों से मुकदमा वापस लेने की मांग
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर गुजरात के किसानों पर आलू की खास किस्म उगाने पर एक कंपनी द्वारा दर्ज कराए गए एक करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति का मुकदमा वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि कंपनी ने किसानों पर पादप किस्म एवं किसान अधिकार संरक्षण के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मांग की गई कि सरकार नोटिफिकेशन जारी करे कि कोई भी कंपनी बिना किसान की अनुमति के उसके खेत में न घुसे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, मलखान सिंह, दिनेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें