फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी बेटियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी बेटी का सम्मान
विज्ञापन

ललितपुर। तहसील मड़ावरा के आचार्यश्री विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रीति राजपूत ने हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन विद्यार्थियों में छठवां स्थान पाने पर सम्मान किया गया। छात्रा प्रीति राजपूत ने बताया कि मैंने अपने गुरुजनों के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त की है। मैं इंजीनियर बनना चाहती हूं। प्रभारी प्रधानाचार्य चक्रेश जैन ने कहा कि जो बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आते हैं और परिश्रम करके पढ़ाई करते हैं, वह हमेशा उच्च श्रेणी से ही पास होते हैं। विद्यालय का परीक्षाफल 99.19 प्रतिशत रहा है। छात्रा प्रीति सिंह ने 89.17 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, सुवंदना राजपूत ने 85.67 प्रतिशत से द्वितीय व उन्नति जैन ने 83.33 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रवक्ता रमेश चंद्र जैन, महेश चंद जैन, सुधेश कुमार खरे, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार पाल, करन लाल, विशेष जैन, सुधेश खरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें