फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री के आगमन की कर लें तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री के आगमन की कर लें तैयारियां
विज्ञापन

ललितपुर।डीएम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 18 की प्रगति की समीक्षा जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री के आगमन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य सड़क मार्ग के आसपास स्थित गांवों की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करा ली जाए।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि 30 अगस्त तक स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 18 एवं बृहद स्वच्छता अभियान के लिए ग्रामवार जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं, जो इस अवधि में जनपद के ग्रामों में स्थित स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र, धार्मिक स्थल, स्वास्थ्य केंद्र, हाट/बाजार, पंचायत भवन, सामुदायिक केंद्र में साफ-सफाई, शौचालय के प्रयोग, कूड़ाकरकट निपटान की स्थिति एवं जलभराव को देखेंगे। गांव में स्वच्छता की सही स्थिति का आंकलन करने के लिए भारत सरकार से टीमें आ रही हैं। इन टीमों द्वारा जनपद के 10 ग्रामों का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्था का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण पर लोगों द्वारा जो फीडबैक दिया जाना है, वह एक मोबाइल एप के माध्यम से दिया जाएगा। फीडबैक देने के लिए लोगों को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर में जाकर एप डाउनलोड करना होगा। अंत में जिलाधिकारी ने समस्त नियुक्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को स्वच्छ सर्वेक्षण 18 से सम्बंधित रिपोर्ट शीघ्रता से प्राप्त करने के लिए कहा है। जिन क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित कमियां पायी जायें, उन्हें निर्धारित समय के अनुकूल व्यवस्थित करायें। इसके अतिरिक्त मुख्य सड़क मार्ग के आसपास स्थित गांवों की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करा ली जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके शाक्य, उप जिलाधिकारी महरौनी धीरेन्द्र प्रताप, उप जिलाधिकारी पाली नरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी मड़ावरा हेमेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, प्रभारी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी एसपी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मालूम हो कि तीन अगस्त को जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही के आने का कार्यक्रम तय हुआ है। इस दौरे को लेकर अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें