फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 बेलदारों के विनियमितीकरण न होने से कर्मचारी संघ में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
19 बेलदारों के नियमित न होने से रोष
विज्ञापन

नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघों ने एक्सईएन को दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। लोकनिर्माण विभाग के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ व श्रमिक संघ ने विभाग के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन देकर उनके विभाग में 19 बेलदारों को नियमित करने के लिए कई बार आश्वासन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में बताया गया है कि बेलदारों के विनियमितीकरण का आदेश 18 व 23 जुलाई 2018 को उनके कार्यालय में प्राप्त हो गया था और 19 जुलाई को मुख्य अभियंता ने अपने मौखिक आदेश दिए थे कि उनके कार्यालय को 19 बेलदार दे दिए गए हैं और उनके नियमित कर दें। इसके बाद 21 जुलाई को संघ ने भी अधिशासी अभियंता से मिलकर इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया था। इसके बाद लगातार संघ मांग करता रहा, लेकिन इसके बाद अब तक भी 19 बेलदारों की नियमित करने की प्रक्रिया शुरु नहीं हो सकी है। विभाग की इस कार्य प्रणाली से संघ के कर्मचारियों में काफी रोष है। बताया गया कि कर्मचारियों द्वारा गत 31 मार्च व तीन अप्रैल को कार्यालय परिषद में क्रमिक व आमरण अनशन होने के बाद तीन अप्रैल को उनके कार्यालय में संघ व कर्मचारियों के मध्य बैठक में पद आने पर नियमित करने का आश्वासन दिया था, जिस पर कर्मचारियों ने अपना धरना स्थगित कर दिया था। चेतावनी दी गई कि यदि तीन अगस्त तक विनियमितीकरण नहीं किया जाता है तो संघ व कर्मचारी बाध्य होकर छह अगस्त से धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भारती से ज्ञापन में बताया कि धरना प्रदर्शन के उपरांत किसी कर्मचारी के साथ कोई घटना घटती है या धरना प्रदर्शन में जो भी खर्चा होगा वह अधिशासी अभियंता खुद भुगतान करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ के अध्यक्ष चैनू राम ने भी अधिशासी अभियंता को धरना की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें