फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुम्मेरा तालब पर रोपे 300 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुम्मेरा तालब के चारों ओर रोपे 300 पौधे
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य पर ललितपुर जागरूकता अभियान द्वारा सुम्मेरा तालाब के बंध के चारों ओर करीब 300 वृक्षों का रोपण किया गया। इसमें स्कूली बच्चों, जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी संगठनों ने वृक्षारोपण कर सहयोग किया।
विज्ञापन

सुम्मेरा तालाब पर किया गया पौधरोपण कार्यक्रम जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सदर एसडीएम घनश्याम वर्मा और आकांक्षा समिति की अध्यक्षा मंजू सिंह के मुख्यातिथ्य में किया गया। गौरतलब है कि सुम्मेरा तालब शहर की घनी आबादी के बीच स्थित है और यह धार्मिक आस्था का भी केंद्र है। तालाब के बंध पर चारों ओर किया जाने वाला यह वृक्षारोपण स्थानीय लोगों व प्रकृति के लिए काफी लाभकारी होगा। डीएम ने अपने संबोधन में ललितपुर जागरूकता अभियान के इस पहल की सराहना की है। संस्था की अध्यक्षा अर्चना बीके अग्रवाल ने बताया कि जंगलों को न काटे, जमीन में उपलब्ध पानी का उपयोग तब ही करें जब आपको जरूरत हो, कार्बन जैसी नशीली गैसों का उत्पादन बंद करे, उपयोग किए गए पानी का चक्रीकरण करें, जमीन के पानी को फिर से स्तर पर लाने के लिए वर्षा के पानी को सहेजने की व्यवस्था करें। इसके अलावा पॉलीथीन का उपयोग बंद करें और स्वच्छता की ओर ध्यान दें। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कदम का वृक्ष, सदर विधायक ने नीम का वृक्ष, आकांक्षा समिति अध्यक्षा ने सहजन का, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रूप नारायण ने पीपल का वृक्ष लगाया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने, संस्था के सदस्यों व विहान आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने वृक्ष रोपे है। इसके साथ ही कार्यक्रम में सहजन के वृक्षों का वितरण भी किया गया, जिसे संस्था के सदस्यों ने इसे अपने घर के आंगने में लगाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रुप से सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, सुधा मालवीय, नीति शर्मा, नीलम गुप्ता, रामशरण अग्रवाल, आकांक्षा समिति, सैंडो ग्रुप, गऊ पुत्र सेना, मुक्ति संस्था, जागृति फाउंडेशन, विजन फाउंडेशन, साईं ज्योति संस्था, मानव ऑर्गनाइजेशन, पतंजलि योग समिति, विहान आवासीय विद्यालय, बचपन स्कूल, सिद्धि सागर स्कूल के विद्यार्थी और शिक्षक गण, डॉ. विकास जैन, डॉ. राजेश शर्मा, ओपी बिरथरे, फिरोज इकबाल, कन्हैया नामदेव, जगभान सिंह कुशवाहा, अनुराग जैन शैलू, अंतरिक्ष जैन, आलोक मयूर, सफाई निरीक्षण संदीप कुमार, जेई विपिन कुमार, हबीब खान, अभिषेक खरे , नितिन श्रीवास्तव, सरताज सिंह, अनिल सराफ, अतुल जैन, अंकुश जैन, सुबोध शर्मा, राकेश बबेले, आशीष जैन, डा. राजीव निरंजन, कुमार नुना, राम प्रताप सिंह, रत्नेश दीक्षित, मोन्टी शुक्ला उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें