फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-अध्यक्ष ने खींचे कदम, बोर्ड के एजेंडा में शामिल किए गए सभासदों के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बैठक: पिछले प्रस्तावों पर नहीं हुई चर्चा
विज्ञापन

कंपनी बाग में स्वीमिंग पूल व जिम उपकरणों की आपूर्ति नहीं रही एजेंडे में
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने सभासदों को साधने के लिए उनके प्रस्तावों को बोर्ड एजेंडा में वरीयता से शामिल कर लिया है, इससे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को इस बार के एजेंडे में जगह नहीं मिल पाई। पिछली बोर्ड बैठक के एजेंडा में शामिल बिंदुओं पर चर्चा नहीं हो सकी। इनमें प्रमुख रूप से कंपनी बाग में स्वीमिंग पूल निर्माण व जिम उपकरणों की आपूर्ति का प्रस्ताव था।
नगर पालिका परिषद में गठित नये बोर्ड को छह माह का समय हो चुका है। इसके बाद भी कई वार्डों में विकास द्वार नहीं खुल पाए हैं। इस बात को लेकर सभासदों में तनाव देखा जा रहा है। जब छह जून को बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी हुआ तो इस देख कई सभासद भड़क गए थे। विशेषकर सभासदों ने कंपनी बाग मेें स्वीमिंग पूल निर्माण व सदर कोतवाली के सामने रैन बसेरा के ऊपर सामुदायिक भवन, जिम उपकरण की आपूर्ति, चंद्रशेखर आजाद पार्क में झूला, स्लाईड आदि की मरम्मत, नगर पालिका कार्यालय भवन के गेट के सामने पेयजल व्यवस्था के लिए आरओ एटीएम मशीन लगाने, सुम्मेरा तालाब के चारों ओर साठ नग दोनों साइड वाली एलईडी लाईट मय पोल कंपलीट फिटिंग क्रय करने पर ऐतराज जताया था। यही नहीं, अध्यक्ष को बैठक टालनी पड़ी थी। जिसके बाद अध्यक्ष रजनी साहू ने मान मनोव्वल कर रूठे सभासदों को मनाने में सफलता पा ली और उन्हें अगली बोर्ड बैठक के एजेंडा में प्राथमिकता से शामिल करा दिया। ऐसे में आधा दर्जन से ज्यादा पुराने प्रस्ताव कट हो गए। शुक्रवार को होने वाली बैठक के एजेंडे में विभिन्न वार्डों के प्रस्ताव सम्मिलित किए गए। जिसमें राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुस्तकालय, वाचनालय में पाठकों के पठन पाठन के लिए किताबों की खरीद, डॉ. शादीलाल दुबे कामर्शियल कॉपलेक्स की मुख्य गैलरी में दोनों ओर सेंट्रल एयर कंडिशनर एसी लगाने, पालिका सभागार में 31 नग कुर्सी की खरीद के प्रस्ताव को जगह नहीं मिल पाई। सूत्र बताते हैं कि 29 जून को आहूत की गई बैठक मात्र रस्म अदायगी भर है। लगभग सभी प्रस्तावों पर पहले ही सहमति बना ली गई। हालांकि, अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार इससे इत्तेफाक नहीं रखते। शायद यही वजह है कि उन्होंने बोर्ड बैठक में सुरक्षा के मद्देनजर एसपी को पत्र लिखा है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


इनके शामिल हुए प्रस्ताव
एजेंडा में सभासद रोहित राठौर, रामवती, रामबाबू यादव, नाजिया रजा, रजनी, जमुनाबाई, आलोक कुमार जैन, पूजा, गीता यादव, शिवानी, भारत भूषण चौरसिया, महेंद्र सिंघई के प्रस्तावों को जगह दी गई है।
विज्ञापन


छूटे प्रस्तावों को आगे किया जाएगा शामिल
सभासदों में कोई नाराजगी नहीं है। हालांकि, वे वार्डों में सड़क, नाली के कामों को पहले कराने की बात कह रहे हैं, जिसे मान लिया गया है। इस बैठक में कई वार्डों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं जो प्रस्ताव एजेंडा में शामिल होने से रह गए हैं, उन्हें अगली बोर्ड बैठक में ले लिया जाएगा। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता में लिया गया है, जहां तक साइड पटरी पर मिट्टी डालने की बात है तो तालाब से जो दोमट मिट्टी निकलेगी, उसे ही डाला जाएगा।
रजनी साहू
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें