फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का अतिक्रमण हटाने को चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने को चलेगा अभियान
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी ने एसपी से मांगा पुलिस बल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नगर में पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने इसकी तिथियां तय करते हुए एसपी से पुलिस बल की मांग की है।
शहर की मुख्य सड़कों के किनारे पसरे अतिक्रमण की समस्या किसी से छिपी नहीं है। इससे परेशान होकर लोग तहसील समाधान दिवस, थाना दिवस और नगरीय समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसे ध्यान में रखकर अब अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवनींद्र कुमार ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसका नोडल अधिकारी कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण को बनाया है। वहीं, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को फोटो और वीडियो में कैद किया जाएगा। इस अभियान को चलाने से पहले इसकी सूचना ध्वनि प्रसारण यंत्र के माध्यम से दी जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने विशेष अभियान की सूचना प्रांतीय खंड/निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भी दी है। उधर, नगर पालिका ईओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस, पीडब्ल्यूडी, राजस्व निरीक्षक व सफाई निरीक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


चार दिन चलेगा अतिक्रमण हटाने का अभियान
22 जनवरी को घंटाघर से सावरकर चौक होते हुए आजाद चौक तक, 23 जनवरी को पुराना तहसील चौराहे से सदरकांटा होते हुए पानी की टंकी तक, 24 जनवरी को तुवन चौराहे से गेंदालाल पेट्रोल पंप होते हुए घंटाघर तक व सदरकांटा होते हुए झांसी रोड पानी की टंकी तक, 25 जनवरी को चंदेरी नाका से जिला महिला चिकित्सालय के सामने होते हुए डाईट एवं नवीन तहसील रोड नहर की पुलिया तक अभियान चलाए जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


तत्कालीन ईओ ने भी बनाई थी योजना
तत्कालीन ईओ राकेश कुमार ने अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस बल के अभाव में योजना धरी की धरी रह गई थी। सिर्फ केके नर्सिंग होम के पास का ही अतिक्रमण हटाया जा सका था। इस बार चार दिनों तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चल पाता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें