फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रतिदिन चलेगी तुलसी और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही प्रतिदिन चलेगी तुलसी एक्सप्रेस
विज्ञापन


ललितपुर।
ललितपुर से झांसी की ओर जाने वाली भोपाल-प्रतापगढ़ और इलाहाबाद की ओर जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस अब शीघ्र ही प्रतिदिन चलेगी। जबकि तुलसी एक्सप्रेस चार दिन टीकमगढ़, छतरपुर और खजुराहो, महोबा के रास्ते इलाहाबाद चलेगी और बाकी के दिनों में झांसी के रास्ते इलाहाबाद को जाएगी। भाजपा ने विज्ञप्ति जारी कर केंद्रीय मंत्री द्वारा इन ट्रेनों के प्रतिदिन किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में भोपाल से चलकर प्रतापगढ़ की ओर जाने वाली डाउन रूट की ट्रेन भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलती है। वहीं, प्रतापगढ़ से भोपाल की ओर जाने वाली प्रतापगढ़ भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को ललितपुर में ठहरती है। इसी प्रकार वर्तमान में डाउन रूट की झांसी के रास्ते इलाहाबाद की ओर जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस मंगलवार और रविवार को और इलाहाबाद से झांसी के रास्ते भोपाल की ओर जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस मंगलवार को गुरुवार को दो दिन ठहरती है। भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे और सांसद कार्यालय जनसंपर्क प्रभारी शशि शेखर पांडेय द्वारा केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमाभारती से विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज और फेरे बढ़ाए जाने के संबंध में चर्चा की गई। जिस पर केंद्रीय मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनकी रेल मंत्रालय में बात हो चुकी है और शीघ्र ही ललितपुर ठहरने वाली भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस प्रतिदिन चलाई जाएगी और तुलसी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। जिस पर तुलसी एक्सप्रेस झांसी के रास्ते के अलावा बकाया दिन टीकमगढ़, छतरपुर व खजुराहो के रास्ते इलाहाबाद चला करेगी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद कार्यालय पर आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री के ट्रेनों के रोके जाने के संबंध में आश्वासन देने पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला, राजकुमार जैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी इकबाल बेग, देवेंद्र गुरु, कल्लन कुशवाहा, किंजल्क हुंडैत, राजेश लिटौरिया, श्याम बिहारी कौशिक, महेश भैया, अनुराग जैन शैलू, अमित किलेदार, शिवम साहू, आलोक चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें