डीएम के कक्ष में हैल्प डेस्क स्थापित
ललितपुर। जिलाधिकारी ने हैल्प कक्ष स्थापित कर दिया है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर सीएमओ डा. प्रताप सिंह ने लैब टेक्नीशियन को हैल्प डेस्क पर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे के मध्य आने वाली महिलाओं के खून की जांच जिलाधिकारी के समक्ष की जाएगी। यदि उनमें खून की कमी पाई जाती है तो हैल्प डेस्क पर उनके लिए आयरन की गोलियां उपलब्ध कराई जाएंगी।