संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गेहूं क्रय केंद्रों पर 10 दिन में मात्र 1600 क्विंटल ही खरीद हो सकी, जबकि गल्ला मंडी में पौने दो लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। अप्रैल में आवक और बढ़ने की संभावना है।
17 मार्च से गेहूं खरीद के लिए 51 केंद्र खोले गए। तब से 10 दिनों में मात्र 1600 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी, जबकि गल्ला मंडी में दस दिनों में 1.75 लाख क्विंटल से अधिक आवक हो गई है, जो सरकारी गेहूं खरीद के लक्ष्य से दो गुना से भी अधिक है। अभी गल्ला मंडी में आगामी दिनों में गेहूं की बंपर आवक आने की संभावना है।
शुरुआत में गल्ला मंडी में गेहूं की कम आवक रही, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ने लगी। अब रोजाना 25 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो रही है। 17 मार्च को ही गल्ला मंडी में 7,792 .10 क्विंटल गेहूं की आवक रही।
18 को 12,149.60 क्विंटल, 19 को 9588. 35 क्विंटल, 20 को 12,843, 21 को 20,939 क्विंटल आवक रही। 22 मार्च को 18,914 क्विंटल, 23 को 11,634 क्विंटल, 24 को 35,062 क्विंटल, 25 को 34,807 क्विंटल और 26 मार्च को 38,315 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। वहीं, 27 मार्च को मंडी में गेहूं की आवक 26,000 क्विंटल तो 28 को लगभग 20 हजार क्विंटल रही।