ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पड़े सीनियर रेजिडेंट (एसआर) के पद पर 16 ने ज्वाइन कर लिया है। अब एसआर की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जल्द ही शेष पदों पर भर्ती की जाएगी। नए चिकित्सकों से अस्पताल में सेवाएं बेहतर होंगी।
यहां 40 सीनियर रेजिडेंट के पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष बीते माह तक महज 17 ही कार्यरत थे, इनमें 11 एसआर छोड़कर चले गए हैं। वर्तमान में छह ही कार्यरत थे, ऐसे में उपचार में दिक्कत आ रही थी। चिकित्सक न होने से कुछ ओपीडी तो जूनियर रेजिडेंट के सहारे ही चल रही थीं।
लेकिन, अब 16 नए एसआर ने ज्वॉइन कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी 18 पद रिक्त हैं, जिसके लिए जल्द ही विज्ञप्ति निकाली जाएगी। इससे रिक्त पदों को भर लिया जाएगा।
-
मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 22 एसआर हैं, शेष पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अपनाकर चयन किया जाएगा।
- डाॅ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी