फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ से टकराई स्कूटी, चचेरे भाइयों की मौत, भतीजा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार रात में थाना जाखलौन के ग्राम कुचदों के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। स्कूटी सवार चचेरे दो भाई सबर सिंह व रोहित निवासी ग्राम गढ़ौली थाना जाखलौन की मौत हो गई, जबकि भतीजा राजीव गंभीर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। मृतकों के भाई विक्रम ने सड़क पर गड्ढे में स्कूटी का पहिया फंसने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात कही।
विज्ञापन

विक्रम के मुताबिक मंगलवार रात को उसका भाई सबर सिंह (36) अपने चचेरे भाई रोहित (19) और भतीजे राजीव (22) के साथ स्कूटी से जाखलौन घर लौट रहे थे। ग्राम कुचदों के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। तीनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को आनन फानन मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सबर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि रोहित व राजीव को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। इस बीच रोहित ने भी दम तोड़ दिया। जबकि, रोहित को परिजन मेडिकल कालेज झांसी लेकर गए और वहां भर्ती कराया।
मृतक सबर सिंह दो भाइयों में बड़ा था और उसके तीन पुत्री व एक पुत्र है। वह खेती किसानी करता था, जबकि रोहित दो भाई-दो बहनों में दूसरे नंबर का था। रोहित मध्य प्रदेश के इंदौर में एक थ्री स्टार होटल में बावर्ची था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


छह माह पूर्व हुई थी रोहित की शादी, रक्षाबंधन पर आया था घर
विक्रम ने बताया कि रोहित की शादी छह माह पूर्व हुई थी। वह रक्षाबंधन मनाने के लिए पत्नी नीतू के साथ इंदौर से घर आया था। रोहित की मौत के बाद उसकी पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है और वह अपने पति को याद कर अचेत हो जा रही है।

चिकित्सक पर देरी से आने का आरोप
विक्रम ने बताया कि जब वे लोग सबर सिंह व रोहित को घायलावस्था में लेकर देर रात मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो इमरजेंसी में चिकित्सक नहीं थे। सिर्फ कुछ वार्ड ब्वॉय व फार्मासिस्ट मौजूद थे। करीब बीस मिनट तक वे लोग चिकित्सक का इंतजार करते रहे। इस बीच रोहित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें