फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1578 की जांच में मिला एक युवक संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1578 नमूनों की जांच रिपोर्ट में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1578 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 683 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। 10 सैंपल ट्रूनॉट किट व 885 एंटीजन किट से लिए गए हैं। इनमें एंटीजन किट सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में ब्लाक बिरधा अंतर्गत ग्राम नीमखेड़ा निवासी एक 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। संक्रमित को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह पहुंचा आंकड़ा
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3459 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3386 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 26 का एल-2 सीएचसी तालबेहट में उपचार चल रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1261 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को लिए गए 1578 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक युवक संक्रमित पाया गया है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें