फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1779 पशुपालकों को 4830 गोवंश सुपुर्द किए गए

विज्ञापन
cow.jpeg - फोटो : cow.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। गोवंश आश्रय स्थल एवं गोवंश वन्य विहार स्थापना की प्रगति समीक्षा बैठक में बताया गया कि 1,779 पशुपालकों को 4,830 गोवंश सुपुर्द किए गए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने समीक्षा की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में 16 गोवंश आश्रय स्थल हैं। इनमें भूसा और चोकर एवं सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री निराश्रित/ बेसहारा गोवश सहभागिता योजना के तहत जनपद की पांच तहसीलों में 1,779 पशुपालकों को 4,830 गोवंश सुपुर्द किए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके गर्ग, समस्त उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें