फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह में शामिल हो जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत रायपुुर रेलवे क्रॉसिंग पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे गेट बंद होने पर युवक क्रॉसिंग पर ट्रेन देखने गया था, तभी दूसरी ओर से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।
थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ोवरा निवासी नीरज (28) पुत्र नत्थू ग्राम रायपुर में साली की शादी में शामिल होने के लिए निकला। अभी वह जखौरा के आगे रायपुर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचा तो क्रॉसिंग गेट बंद था और मोड़ होने के कारण ट्रेन स्पष्ट रुप से दिखाई भी नहीं दे रही थी। इस कारण वह क्रॉसिंग से पहले अपनी बाइक रखकर क्रॉसिंग की पटरियों पर जाकर दोनों ओर से आने वाली ट्रेन देखने चला गया।
विज्ञापन

उसी समय भोपाल की ओर जाने वाली एक ट्रेन निकली तो वह दूसरी ओर झांसी की ओर जाने वाली रेल लाइन पर पहुंच गया, लेकिन तभी उस रेल लाइन पर भी ट्रेन आ गई, जिसे वह देख नहीं सका और युवक सवारी ट्रेन की ठोकर लगने से पटरियों के पास लगे एक खंभे से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के ट्रेन की पटरियों पर जाते ही गेटमैन व अन्य आसपास के लोग ट्रेन आती देख उसे पटरी से हटने के लिए चिल्लाए, लेकिन वह सुन नहीं सका और युवक की ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

युवक का छोटा भाई भी अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुुछ ही देर में रायपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंच गया, जहां भीड़-भाड़ देखकर उसे हादसे ही जानकारी हुई और जब उसने पास में जाकर देखा तो मृतक युवक उसी का भाई निकला, जिससे वह स्तब्ध रह गया और उसने इसकी सूचना अन्य परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें