फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पुलिया बन रही वाहनों की आवाजाही में बाधक

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी पुलिया बन रहीं रास्ते का रोड़ा
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में टूटी पुलियां राहगीरों को आवागमन में व्यवधान खड़ा रहीं हैं। यहां पर लोगों को वाहनों के निकालने में गिरने का भय बना रहता है। पुलियां नाली के बीचों बीच तथा दोनों ओर भी टूटी पड़ी हैं, जिससे वाहनों व राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसके बावजूद इनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
शहर की अधिकांश गलियों में आवागमन की सुविधा के लिए सीसी सड़क डाली गई है। साथ ही नालियों से वाहनों को बिना परेशानी से निकालने के लिए नाली पर पुलिया बना दी गई है, जिससे वाहनों को आवागमन में आसानी हो। नालियों की सफाई के लिए बीचों में कुछ जगह पर पत्थर रखे गए हैं, जिससे कचरा से नालियां चोक होने व साफ-सफाई करने में सुविधा हो। लेकिन, वर्तमान में नालियों की अधिकांश नालियां मरम्मत के अभाव में जीर्णशीर्ण हालत में हो गईं हैं, कई जगहों पर टूटी पड़ी हैं। इससे यहां से वाहनों को निकालने में अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति मोहल्ला नेहरूनगर में सिद्धन मंदिर के सामने की है। नेहरू नगर से होते हुए स्टेशन जाने वाले रास्ते में मंदिर के सामने बनी नाली की पुलिया क्षतिग्रस्त पड़ी है। इतना ही नहीं इस नाली की पुलिया बीच से टूटी है। नाली की पुलिया पर बने ब्रेकर से गुजरने पर दो पहिया वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है। बच्चों को दो पहिया वाहन पर बैठाकर चलना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि, कई बार दो पहिया वाहन चालक नाली में गिर चुके हैं। चार पहिया वाहनों को भी यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। बरसात के मौसम की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में नालियों में अधिक पानी व गंदगी आने से नालियां चोक हो जाएंगी। टूटी पुलियां जल भराव के कारण नजर नहीं आएगीं, जिससे राहगीरों के साथ दुर्घटना होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
इसी तरह सदनशाह मस्जिद के सामने ट्रांसफार्मर के पास नाली पर बनी अस्थाई पुलिया भी क्षतिग्रस्त अवस्था में है। यहां से दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहन भी निकल सकते थे, लेकिन बीते माह से यह लगातार की क्षतिग्रस्त होती जा रही है। इससे अब चार पहिया वाहनों को निकलना बंद हो गया है। इतना ही नहीं दो पहिया वाहन चालकों को भी गिरने का भय बना रहता है। इसकी शीघ्र ही मरम्मत नहीं होने पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। बरसात के मौसम में यहां पर अधिक दुर्घटनाएं होने की संभावना है।

मोहल्ला नेहरूनगर के सिद्धन मंदिर के सामने सड़क की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। आने वाले दिनों में बरसात का मौसम आ रहा है, जिससे जलभराव से नाली भी स्पष्ट दिखाई नहीं देगी और राहगीर नाली में गिर सकते हैं। इसकी शीघ्र ही मरम्मत कराई जाए।
- रामकुमार

रात के समय वाहन में लाइट कम होने पर वाहनों से उतरकर निकालना पड़ता है, जिससे कि वाहन नाली में न गिरें। तब जाकर नाली को पार कर पा रहे हैं, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन

- पुष्पेंद्र यादव

नगर पालिका क्षेत्र के नेहरू नगर में सिद्धन मंदिर के सामने व सदनशाह मस्जिद के सामने पुलियां टूटने की जानकारी हुई है। जिसकी शीघ्र ही मरम्मत कराकर दुरुस्त कराई जाएगी।
- डॉ. संजय कुमार मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें