तालाबों व कुओं का संरक्षण किया जाए
ललितपुर। ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव की जल संरचना के पुनरुद्धार का मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा। शासन से मांग की गई कि प्रत्येक गांव की जल संरचनाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पंचायत स्तर पर वृहद और स्थाई कार्य योजना बनाई जाए और गांव में परंपरागत जल स्रोतों जैसे तालाबों और कुओं का संरक्षण किया जाए। ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र को बताया कि पेयजल के साथ सिंचाई की समस्याओं से किसान जूझ रहा है। सरकार को सिंचाई के संसाधनों के संरक्षण के लिए ठोस रणनीति के साथ कार्य करने की जरूरत है। किसान पानी की वजह से संकट में जा रहा है और किसानी छोड़ रहा है अगर खेती को बचाना है तो से वर्षा जल संरक्षण करना होगा, ताकि पानी के माध्यम से खेती को गति प्रदान की जा सके। बुंदेलखंड जल स्वावलंबन अभियान के तहत एक्शन एड के सहयोग, साईं ज्योति संस्था व ग्रामोत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जखौरा एवं विरधा ब्लाक के ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान राजन सिंह, अजय मिश्रा, भरत सिंह, मोतीलाल, काशीराम, देवेंद्र, रामकुमार, भरत, अजय मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, सुशील यादव, कमलेश, रितेश, महेश रिछारिया आदि मौजूद रहे।