योग से होता है मानसिक और बौद्धिक विकास: डा. नारायण दास
ललितपुर। शनिवार को कंपनी बाग में योग पखवाड़ा शुरू हो गया। यह पखवाड़ा तीस जून तक चलेगा। इसमें लोगों को योग के माध्यम से होने वाले लाभ के जानकारी दी गई। योग क्रियाएं कराईं गई।
पखवाड़ा का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ. नारायनदास ने किया। शिविर लगाकर लोगों को योग क्रियाओं के प्रति जागरुक किया गया। योग प्रशिक्षक डॉ. रामूकांत ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, बज्रासन, पद्मासन, भद्रासन आदि अन्य योग कराए गए। योग क्रियाओं से होने वाले शारीरिक लाभ की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. नारायन दास ने कहा कि योग से मानसिक व बौद्घिक विकास होता है। मन एकाग्र करने से शांति मिलती है। शरीर में आने वाली कई बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। योग करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
इस दौरान पतंजलि योग समिति के डॉ. अरविंद जैन आदि अन्य लोग मौजूद रहे। सदर तहसील में योगाभ्यास का शुभारंभ तहसीलदार राजेंद्र बहादुर ने किया। जिसमें तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों केे योग प्रशिक्षक डॉ. रामूकांत द्वारा योग कराया गया। योग से होने वाले लाभ और बीमारियों से बचाव करने की जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. ममता वर्मा, डॉ. विनीता भारती, पतंजलि योग समिति के सदस्य, राजस्व निरीक्षक, सुरेंद्र कुमार जैन, ईश्वरदास सेन, अजय कुमार राठौर, अख्तर अहमद, रविंद्र कुुमार व अन्य क्षेत्रीय कर्मचारी मौजूद रहे।
तहसील व ब्लाक स्तर पर भी लगाए गए शिविर
मुख्यालय के अलावा योग पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सभी तहसील व ब्लाक मुख्यालय पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद लोगों को योग प्रशिक्षिकों द्वारा योगा कराया गया। साथ ही योग से होने वाले लाभ व स्वास्थ्य रहनेे के प्रति जागरुक किया गया।