मीटर टैंपर्ड मामले में मुकदमा दर्ज
ललितपुर। बिजली विभाग की टीम द्वारा मीटर टैंपर्ड करने और 298 मीटरों का जखीरा पकड़े जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
33 केवी उपकेंद्र गल्ला मंडी बिजली विभाग के अवर अभियंता पंकज मौर्य ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 जून को सुबह साढ़े ग्यारह बजे स्टेशन रोड स्थित एक मकान में रामनगर निवासी सौरभ पंथ व अन्य उसके साथी द्वारा मीटर में छेड़छाड़ कर मीटरों को धीमा कर रीडिंग बैक की जा रही थी और बिजली विभाग के साथ धोखाधड़ी करके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही थी। पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।