फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड व गलियों से अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड व गलियों से अतिक्रमण हटाया जाए
विज्ञापन

सैदपुर। सैदपुर में ग्राम सभा और लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण दिनों दिन पैर पसार रहा है। आलम यह है की गांव में ऐसी कई गलियां और रास्ते थे, जहां बड़े-बड़े वाहन आसानी से गुजर जाते थे, लेकिन अब वहां से ट्रैक्टर एवं जीप निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। एसडीएम मुहम्मद कमर को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया की बस स्टैंड के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों ने लकड़ी के खोखे रख लिए हैं। सब्जी और फल के ठेले दोनों तरफ की पटरियों पर लगे होने के कारण मार्ग से गुजर रहे वाहनों को पार्किंग के लिए जगह तक नहीं है। मजबूरन सड़क पर ही वाहनों को खड़ा करना पड़ता है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बसों में बैठने और उतरने में परेशानी होती है। दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जामनी नहर की पुलिया से गांव की तरफ जाने वाली पुरानी सड़क पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए चबूतरे, ठिटन शेड, शौचालय आदि बना लिए हैं, जिससे आम रास्ता काफी संकीर्ण हो गया है। कुछ लोगों ने तो पेयजल पाइप लाइन के ऊपर शौचालय बना लिए हैं। उन्होंने गांव में सार्वजनिक जगहों पर हो रहे अतिक्रमण हटवाये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रियंका सिंह, प्रवेश देवी, सुनीता देवी, इमरती देवी, हरेराम दीक्षित, शोभाराम, राघवेंद्र सिंह, खुनसांई सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें