फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, बिजली आपूर्ति में पड़ा खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से मौसम खुशगवार, बिजली में पड़ा खलल
विज्ञापन

ललितपुर। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों के लिए बृहस्पतिवार की शाम राहत लेकर आई। बारिश होने से जहां मौसम खुशगवार हो गया, वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई। बारिश के कारण बिजली में खराबी आ गई। इससे शहर सहित तालबेहट व बांसी में अंधेरा पसर गया। गर्मी चरम पर थी। लोगों के लिए दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। घर में भी पंखे व कूलरों ने असर दिखाना बंद कर दिया था। ऐसा प्रतीत होता था कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो। लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार बृहस्पतिवार को लोगों की मुराद पूरी हो गई। शाम चार बजे के आसपास पहले बूंदाबांदी हुई। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। रात्रि आठ बजे भी बूंदाबांदी होती रही। इससे बिजली विभाग के कर्मचारी घरों से बिजली की मरम्मत के लिए नहीं निकल आए। उन्हें भी बारिश थमने का इंतजार रहा। बारिश से आई बिजली की खराबी के कारण ललितपुर शहर, तालबेहट व बांसी में अंधेरा पसर गया।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कटियार ने बताया कि बारिश थमने के बाद बिजली में आई खराबी की मरम्मत की जाएगी। वर्तमान में शहर, बांसी व तालबेहट की आपूर्ति बाधित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें