फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में बनाए जाएं आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में बनाएं जाएं आधार कार्ड
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में आधार कार्ड बनवाने व सुधरवाने के लिए मारामारी मची है। जिले भर के आधार कार्ड डाकखाना में बन रहे हैं, कुछ बैंकों में भी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन केवल खाताधारकों के ही। इस कारण डाकखाना में आधार कार्ड बनवाने वालों की भारी भीड़ लग रही है। सुबह से बड़ी संख्या में लोग लाइन में लग जाते हैं और अपनी बारी के लिए घंटो इंतजार करते हैं। भीषण गर्मी में लोगों व महिलाओं को धूप में लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके बाद भी बारी नहीं आने पर मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है।
आधार कार्ड जारी करवाने के लिए पहले गांव-गांव में शिविर लगाए गए। इससे लोगों को काफी सहूलियत थी। लेकिन, लगभग डेढ़ वर्ष से आधार कार्ड जारी करने के लिए सीमित स्थान चिह्नित कर दिए गए, जिनमें बैंक व डाकघर शामिल हैं। लेकिन, लेकिन बैंकों में खाता धारकों के ही आधार कार्ड बनाने का होता है। अब अधिकांश बैंकों में भी काम बंद हो गया है। केवल शहर के घंटाघर के पास स्थित प्रधान डाकघर में ही आधार कार्ड बन रहे हैं। जहां पर सुबह नौ बजे से आधार कार्ड बनवाने वालों की लंबी कतारें लग रहीं हैं। लाइन में 500 से अधिक लोग खड़े रहते हैं, जो टोकन मिलने का इंतजार करते हैं। आधार कार्ड जारी कराने व सुधार के लिए टोकन आवश्यक कर दिया गया। लेकिन 500 लोगों में से टोकन केवल 75 लोगों को ही मिल पा रहा है। टोकन मिलने के बाद एक माह बाद उसमें संशोधन हो पा रहा है। तालबेहट निवासी जगभान जो कि आधार पर पता बदलवाने के लिए कई दिनों से भटक रहे हैं। नदीपुरा निवासी मोहम्मद एजाज अपना व बच्चों के आधार कार्ड के लिए परेशान हैं। सुभाषपुरा निवासी प्रमोद ने बताया कि लाइन में पांच सौ से अधिक लोग खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने ज्ञापन सौंपा
नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आधार कार्ड स्थानीय स्तर पर बनवाए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व सभी बैंकों में आधार कार्ड जारी करने का कार्य किया जाता था, लेकिन अब बैंकों से आधार कार्ड जारी होना बंद हो गए हैं। अब कुछ ही बैंक व प्रधान डाकघर में बनाए जा रहे हैं। डाकघर में सुबह से ही ऊपर से नीचे तक लंबी लाइन लग रही है। धूप में खड़े लोगों की हालत खराब हो जाती है। बच्चों व वृद्धों के लिए अधिक परेशानी हो रही है। एक जगह आधार कार्ड जारी होने से तारीख लगातार बढ़ती जा रही है। मांग की गई कि पूर्व की भांति स्थानीय स्तर पर आधार कार्ड जारी कराए जाएं। इससे लोगों को सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एलडीएम से वार्ता करके सभी बैंकों से आधार कार्ड जारी करने की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नरेंद्र कडंकी, महामंत्री संजय रसिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव पटवारी, उपाध्यक्ष अंकुर जैन सानू बाबा, मुकेश सर्राफ, अवध बिहारी उपाध्याय, अभिषेक, रत्नेश तिवारी, भगचंद्र जैन, अशोक तिवारी, मनोज सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें